डेढ़ साल बाद फिर से पटरी पर लौटेगी ट्वॉय ट्रेन, रखना होगा इन बातों का खयाल

नई दिल्ली, 25 अगस्त। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में आज से एक बार फिर से ट्वॉय ट्रेन पटरी पर छुक-छुक दौड़ने के लिए तैयार है। तकरीबन एक साल तक ट्वॉय ट्रेन की सेवा बंद थी लेकिन अब इसे फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। ट्वॉय ट्रेन को पहले दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के नाम से जाना जाता था। ट्वॉय ट्रेन को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट के तौर पर भी मान्यता दी है। यह ट्रेन आज से एक बार फिर से न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग के बीच चलेगी। इस बाबत नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है।

toy train

ब्रिटिश काल में शुरू हुई थी ट्वॉय ट्रेन
बता दें कि ट्वॉय ट्रेन नैरो गॉज रेलवे है जिसे 1879-1881 के बीच ब्रिटिश काल में शुरू किया गया था। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग बीच चलती है। इस रूट की दूरी 88 किलोमीटर है, जहां ट्रैक काफी टेढ़-मेढ़ा है। पिछले शनिवार को नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की ओर से बयान जारी करके कहा गया था कि दुर्गा पूजा से पहले ट्वॉय ट्रेन की सेवा को शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग के बीच ट्रेनों का संचालन कब शुरू होगा लेकिन ट्रेनों के संचालन का समय क्या होगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
एनएफआर के प्रवक्ता गुनीत कौर ने बताया कि हर ट्रेन में फर्स्ट क्लास में 17 सीट होगी जबकि जनरल क्लास में 29 सीट होगी। उन्होने कहा कि इस ट्रेन की फिर से शुरुआत होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कोरोना काल की वजह से पर्यटन और होटल व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुआ था, लेकिन इस सेवा के शुरू होने से इसका लाभ लोगों को मिलेगा।

पिछले साल मार्च माह से बंद है ट्रेन
गौरतलब है कि दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को पिछले साल 22 मार्च माह में कोरोना महामारी की वजह से बंद कर दिया गया था। लेकिन अब हालात बेहतर होने के साथ ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है। रेलवे स्टाफ ट्रेनों की साफ-सफाई और सैनेटाइजेशन का खयाल रख रहा है। ट्वॉय ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। जिसमे सोशल डिस्टेंसिंग, हर समय मास्क पहनना अनिवार्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+