मोदी सरकार में मंत्री ने 300 बिशप को लिखी चिट्ठी, गिनाई उपलब्धियां

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले आम चुनावों को देखते हुए बीजेपी सरकार में पर्यटन मंत्री केजे अल्फोन्स नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को ईसाई समुदाय तक पहुंच की कोशिश कर रहे हैं। केजे अल्फोंस ने ईसाई समुदाय को क्रिसमस की बधाइयां दी हैं। उन्होंने 300 से ज्यादा बिशप को खास पत्र लिखे हैं जिनमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया है। पर्यटन मंत्री ने अपने पत्र में यह भी बताया कि सरकार पिछड़े और दलितों के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चला रहे हैं।

Tourism Minister KJ Alphons Writes To Over 300 Bishops Listing Modi Govts Achievemen

अल्फोन्स ने पत्र में मोदी सरकार की जिन उपलब्धियों का जिक्र किया है उनमें 9.5 करोड़ शौचालयों का निर्माण, 5.8 करोड़ एलपीजी सिलेंडरों का वितरण, कमजोर वर्गों के लिए 30 करोड़ बैंक खातों का खोलना, 2.63 करोड़ घर, गरीबों के लिए मुफ्त चिकित्सा उपचार 5 लाख रुपये, जीवन बीमा पॉलिसी और दुर्घटना कवर के लिए 2 लाख रुपये जैसी बातें शामिल हैं। बता दें कि अल्फोन्स बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार में एक मात्र ईसाई चेहरा है।

अल्फोन्स ने पत्र में लिखा, मैरी क्रिस्मस। ईश्वर की शांति और खुशी आपके और आपके सूबे के साथ हो। दुनिया को सबसे ज्यादा जरूरत एकजुट होने की है, दीवारें बनाने की नहीं। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और दबे-कुचलों के कल्याण के लिए चर्च द्वारा अच्छी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। माननीय प्रधान मंत्री के नेतृत्व में पर्यटन मंत्री के रूप में भारत के लोगों की सेवा करना मेरा विशेषाधिकार रहा है। विनम्रता के साथ कहना चाहूंगा, कृपया मुझे उन कुछ चीजों को सूचीबद्ध करने की अनुमति दें जो मोदी सरकार ने कमजोर तबकों के लिए की है।

मंत्री के करीबी सूत्रों ने कहा कि अल्फोंस हमेशा क्रिसमस से पहले बिशपों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। इस बार क्योंकि चुनाव अब नजदीक है, इसलिए उन्होंने शुभकामना पत्र के साथ मोदी सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+