कोरोना का कहर जारी, 24 घंटों में सामने आए 1,409 नए केस, संख्या बढ़कर हुई 21393
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 1,409 नए मामले सामने आए हैं और 41 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 21393 हो गई है। इसमें 16454 सक्रिय मामले हैं, 4257 लोग ठीक हो चुके हैं/ छुट्टी दे दी गई है और कुल 681 मौतें हुई हैं।
Recommended Video

देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में 431 नए कोविड-19 मामले मिले हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 5652 हो गई है। अब तक राज्य में 269 मौतें हुई हैं। राज्य के धारावी में कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए हैं, धारावी में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 189 है इसमें 12 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के 92 नए मामले सामने आए हैं और 1 मौत हुई है, राजधानी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,248 है, मरने वालों का आंकड़ा 48 है।
वहीं गुजरात में कोरोना वायरस के 2407 मामले हैं और 103 मौत हुई हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में अब तक 1592 मामले सामने आए हैं, जबकि 80 लोगों की मौत हुई है। अन्य राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु में कुल 1692 कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिले हैं। मरने वालों की संख्या 18 हो गई है।
राजस्थान में अब तक 47 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं - जोधपुर से 20, जयपुर से 12, नागौर से 10, हनुमानगढ़ और कोटा से2- 2, अजमेर से 1। अब राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1935 हो गई है जिसमें 27 मौतें और 344 ठीक मामले शामिल है। इसके अलावा तेलंगाना में अब कुल मामले 945 हो गए हैं, जिसमें 23 मौतें शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर में मामलों की कुल संख्या 407 हो गई है। इसमें 92 ठीक/ डिस्चार्ज/ प्रवास कर चुके और 5 लोगों की मौत रिपोर्ट की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश 1449 मरीज और कर्नाटक में 427 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 27 लोगों का पता चला है, जबकि 18 ममालों की पुष्टि लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर में मिजोरम में 1, मणिपुर 2 और मेघालय में 12 मामलों की पुष्टि की गई है। जबकि असम में 35 मामलों की पुष्टि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications