कोरोना का कहर जारी, 24 घंटों में सामने आए 1383 नए केस, संख्या बढ़कर हुई 19,984

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 1383 नए मामले सामने आए हैं और 50 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 19,984 हो गई है। इसमें 15474 सक्रिय मामले हैं, 3870 लोग ठीक हो चुके हैं/ छुट्टी दे दी गई है और कुल 640 मौतें हुई हैं।

Recommended Video

    Covid-19 India: 24 घंटे में मिले 1383 new Case, मरीजों की संख्या 19000 के पार | वनइंडिया हिंदी
    covid-19, coronavirus, coronavirus in india, indian government, health ministry, covid-19 in india, कोविड-19, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय

    देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में 552 नए कोविड-19 मामले मिले हैं, इसके अलावा 19 मौतें भी हुईं, कुल मामलों की संख्या 5218 हो गई है। अब तक राज्य में 251 मौतें हुईं। मंगलवार को अस्पतालों से 150 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 722 है। राजधानी दिल्ली में 75 नए कोविड-19 मामलों मिले हैं, यहां पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2156 हो गई है।

    वहीं, तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 1596 मामले हैं और 18 मौत हुई हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में अब तक 1552 मामले सामने आए हैं, जबकि 76 लोगों की मौत हुई है। अन्य राज्यों की बात करें तो गुजरात में 112 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिले हैं। 13 मौतें भी हुई हैं, पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2178 हो गई है, मरने वालों की संख्या 90 हो गई है। राजस्थान में 159 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए। राज्य में अब कुल मामले 1659 हो गए हैं, जिनमें 274 लोग ठीक हो चुके हैं, 97 डिस्चार्ज हुए हैं और 26 मौतें हुई हैं।

    इसके अलावा तेलंगाना में 56 और कोविड-19 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कुल मामले 928 हो गए हैं, जिनमें 711 सक्रिय मामले, 194 ठीक / डिस्चार्ज और 23 मौतें शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में मामलों की कुल संख्या 380 हो गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश 1294 मरीज और कर्नाटक में 418 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 27 लोगों का पता चला है, जबकि 18 ममालों की पुष्टि लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर में मिजोरम में 1, मणिपुर 2 और मेघालय में 12 मामलों की पुष्टि की गई है। जबकि असम में 35 मामलों की पुष्टि हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+