कोरोना का कहर जारी, 24 घंटों में सामने आए 991 नए केस, संख्या बढ़कर हुई 14378
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 991 नए मामले सामने आए हैं और 43 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 14,378 हो गई है। इसमें 11,906 सक्रिय मामले हैं, 1992 लोग ठीक हो चुके हैं/ छुट्टी दे दी गई है और कुल 480 मौतें हुई हैं।

Recommended Video
देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कुल 118 नए मामले सामने आए हैं और 7 मौतें भी रिपोर्ट की गई हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 3323 हो गई है, जबकि कुल मौत 201 दर्ज की गई हैं। दिल्ली में 67 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, यहां मामलों की कुल संख्या अब 1707 हो गई है, जबकि मरने वालों की कुल संख्या 42 है। वहीं, तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 1323 मामले हैं और 15 मौत हुई हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में अब तक 1310 मामले सामने आए हैं, जबकि 69 लोगों की मौत हुई है।
अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान में 98 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1229 हो गई है। जम्मू-कश्मीर में 14 नए मामले सामने आए हैं, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 328 हो गई है। यहां 42 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5 की बीमारी से मौत हो गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश 849 मरीज और कर्नाटक में 359 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 21 लोगों का पता चला है, जबकि 1099 मामलों की पुष्टि गुजरात और 18 की लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर में मिजोरम में 1, मणिपुर 2 और मेघालय में 9 मामलों की पुष्टि की गई है। जबकि असम में 35 मामलों की पुष्टि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications