जुलाई के बाद पहली बार कोरोना के सबसे कम मामले दर्ज, एक दिन में मिले 22065 केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 22065 नए मामले सामने आए हैं। जो जुलाई के बाद सबसे कम मामले हैं। इसके बाद अब कुल संक्रमित मामलों की संख्या 99,06,165 हो गई है। एक दिन में 354 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,43,709 हो गई है। देश में सक्रिय मामले 3,39,820 हैं। वहीं एक दिन के भीतर 34,477 नई रिकवरी के बाद कुल रिकवर मामलों की संख्या 94,22,636 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : देश में कुल केस 99 लाख के पार, 24 घंटे में 22065 नए केस | वनइंडिया हिंदी
     record cases of coronavirus, coronavirus cases on tuesday, total coronavirus cases on tuesday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on tuesday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    आज सामने आए मामले कल के मुकाबले 18 फीसदी कम हैं। भारत में पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था और भारत अमेरिका के बाद कोरोना वायरस से दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। देश में महाराष्ट्र राज्य संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। जहां 2,949 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले 18.83 लाख से भी अधिक हो गए हैं। यहां एक दिन में 60 मौत भी दर्ज की गई हैं, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 48,269 हो गई है।

    महाराष्ट्र के बाद प्रभावित राज्यों में दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल का नाम शामिल है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां सोमवार को 1376 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 60 मरीजों की मौत हुई है। अब यहां मृतकों की कुल संख्या 10,074 हो गई है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के निजी अस्पतालों के डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें बहुत से ऐसे मामले भी मिल रहे हैं, जिनमें कोरोना वायरस से रिकवर होने के बाद भी लोग दोबारा वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इनमें से कई को कोविड-19 के कारण ही अन्य बीमारियों ने भी अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके कारण कई की आंखों की रोशनी तक चली गई है। राजस्थान की बात करें तो यहां सोमवार को एक दिन में कोरोना वायरस से 13 मरीजों की मौत हो गई है, जिसके बाद यहां मृतकों की कुल संख्या 2555 हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+