देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 30005 नए केस, कुल मामले 98 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा अब भी बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, यहां एक दिन के भीतर 30,005 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 98,26,775 हो गई है। इस दौरान 442 मरीजों की मौत हुई है, जिससे कुल मृतकों की संख्या 1,42,628 हो गई है। सक्रिय मामले 3,59,819 हैं। एक दिन में 33,494 रिकवरी दर्ज हुई हैं, जिसके बाद कुल रिकवर मामलों की संख्या 93,24,328 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में 3005 नए केस दर्ज, 442 लोगों की गई जान | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on saturday, total coronavirus cases on saturday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on saturday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    तेलंगाना में एक दिन के भीतर कोरोना वायरस के 635 नए मामले, 4 मौत और 565 रिकवरी दर्ज हुई हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 2,77,151 हो गई है, जिसमें 2,67,992 रिकवरी, 7,670 सक्रिय मामले और 1,489 मौत शामिल हैं। मिजोरम में 16 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 4,024 है, जिसमें 197 सक्रिय मामले, 3,820 रिकवर मामले और 7 मौत शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में कुल रिकवरी 5,34,224 हो गई हैं। रिकवरी का प्रतिशत 94.94 फीसदी है। कोरोना से अब तक 8,025 लोगों की मौत हुई है।

    असम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 127 नए मामले सामने आए हैं और 149 रिकवरी दर्ज की गई हैं। अब कुल मामलों की संख्या 2,14,432 है, जिसमें 3,493 सक्रिय मामले, 2,09,936 रिकवरी और 1,000 मौत शामिल हैं। झारखंड में 174 नए मामले, 168 रिकवरी और 2 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या 1,11,177 है, जिसमें 1,08,488 रिकवरी, 1,694 सक्रिय मामले और 995 मौत शामिल हैं। अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 18 नए मामले और 424 रिकवरी दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या 16,497 है, जिसमें 16,163 रिकवरी, 279 सक्रिय मामले और 55 मौत शामिल हैं।

    पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 2,753 नए मामले, 2,873 रिकवरी और 50 मौत दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 5,16,505 हो गई है, जिसमें 4,84,258 रिकवरी, 23,281 सक्रिय मामले और 8,966 मौत शामिल हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना के 1,222 नए मामले, 1,347 रिकवरी और 9 मौत दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 2,21,115 है, जिसमें 2,04,641 रिकवरी, 13,092 सक्रिय मामले और 3,382 मौत शामिल है। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 651 नए मामले, 770 रिकवरी और 29 मौत दर्ज की गई हैं। अब कुल मामलों की संख्या 48,354 है, जिसमें 39,801 रिकवरी, 7,725 सक्रिय मामले और 783 मौत शामिल है। नागालैंड में कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं। अब यहां कुल मामलों की संख्या 11,634 हो गई है, जिसमें 629 सक्रिय मामले और 10,812 रिकवर मामले शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+