देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी दर्ज, एक दिन में मिले 31118 नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का खतरा अब भी टला नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, एक दिन के भीतर सोमवार को मामलों में कमी देखी गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 31,118 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 94,62,810 हो गई है। 482 नई मौत के बाद कुल मौत की संख्या 1,37,621 है। अब कुल सक्रिय मामले 4,35,603 हो गए हैं। देश में 41,985 नए डिस्चार्ज मामलों के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 88,89,585 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोना केस 94 लाख 62 हजार पार, 31 हजार 118 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on tuesday, total coronavirus cases on tuesday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on tuesday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में एक दिन के भीतर कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,847 हो गई है, जिसमें 343 सक्रिय मामले, 3,499 रिकवर मामले और 5 मौत शामिल हैं। कर्नाटक में 998 नए मामले, 2,209 रिकवरी और 13 मौत दर्ज की गई हैं। यहां अब कुल मामले 8,84,89 हो गए हैं, जिसमें 8,49,821 रिकवरी, 11,778 मौत और 23,279 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 3,837 नए मामले, 4,196 रिकवरी और 80 मौत दर्ज की गई हैं। यहां अब कुल मामले 18,23,896 हो गए हैं, जिसमें 16,85,122 रिकवरी, 90,557 सक्रिय मामले और 47,151 मौत शामिल हैं। राजस्थान में 2,677 नए मामले, 2,762 रिकवरी और 20 मौत दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 2,68,063 हो गए हैं, जिसमें 2,37,098 रिकवरी, 28,653 सक्रिय मामले और 2,312 मौत शामिल हैं।

    मध्य प्रदेश में 1383 नए मामले, 1,576 रिकवरी और 10 मौत दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 2,06,128 हो गए हैं, जिसमें 1,88,097 रिकवरी, 14,771 सक्रिय मामले और 3,260 मौत शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2,044 नए मामले सामने आए हैं। रिकवर होने वालों की संख्या 2,472 है। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,099 हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+