देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 37975 नए केस, 480 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर अब भी बना हुआ है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, एक दिन के भीतर कोविड-19 के 37,975 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 91,77,841 हो गई है। 480 नई मौतों के बाद कुल मौत की संख्या 1,34,218 हो गई है। वहीं कुल सक्रिय मामले 4,38,667 हैं। 42,314 नए डिस्चार्ज मामलों के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 86,04,955 पहुंच गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : देश में पिछले 24 घंटों में 37975 नए केस, 480 की मौत | वनइंडिया हिंदी
     record cases of coronavirus, coronavirus cases on tuesday, total coronavirus cases on tuesday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on tuesday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 50 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,710 है, जिसमें 502 सक्रिय मामले, 3,203 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 5 मौतें शामिल हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हरियाणा में 2,633 नए कोविड-19 मामले, 2,567 डिस्चार्ज और 28 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 2,19,963 हो गए हैं, जिसमें 1,97,335 डिस्चार्ज, 20,214 सक्रिय मामले और 2,216 मौत शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2,067 नए मामले, 2,060 डिस्चार्ज और 23 मौत दर्ज की गई हैं। अब प्रदेश में कुल मामले 5,28,833 हो गए हैं, जिसमें 23,776 सक्रिय मामले और 4,97,475 डिस्चार्ज शामिल हैं। मरने वालों का आंकड़ा 7,582 है।

    राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां एक दिन के भीतर 3,232 नए कोविड-19 मामले, 18 मौत और 2,288 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 2,47,168 हो गए हैं, जिनमें 2181 मौतें और 2,20,871 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 24,116 हैं। कर्नाटक में 1,509 नए मामले, 1,645 डिस्चार्ज और 24 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 8,74,555 हो गए हैं, जिसमें 8,38,150 डिस्चार्ज और 11,678 मौत शामिल हैं। सक्रिय मामले 24,708 हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुजरात में पिछले 24 घंटों में 1,487 नए मामले, 1,234 रिकवरी और 17 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले 1,98, 899 हो गए हैं, जिसमें 1,81,187 रिकवरी, 13,836 सक्रिय मामले और 3,876 मौत शामिल हैं।

    उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 23,776 है। अब तक 4,97,475 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 94.07 फीसदी है। राजधानी दिल्ली में एक दिन के भीतर 4454 नए केस सामने आए हैं और 121 मरीजों की मौत हुई है। 7,216 मरीज रिकवर भी हुए हैं। अब दिल्ली में कुल 4,88,476 मरीज रिकवर हुए हैं, सक्रिय मामले 37,327 हैं और मृतकों का कुल आंकड़ा 8,512 है।

    कोरोना वैक्‍सीन को लेकर अच्‍छी खबर: जनवरी-फरवरी तक उपलब्‍ध हो सकता है 10 करोड़ डोज, जानिए कितने में मिलेगी आपको

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+