देश में एक बार फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा, पिछले 24 घंटों में मिले 44059 नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 44,059 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 91,39,866 हो गई है। 511 नई मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,33,738 हो गई है। सक्रिय मामले 4,43,486 हैं। 41,024 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 85,62,642 है।

Recommended Video

    Coronavirus In India : कुल केस 91 लाख पार, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 44,059 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on monday, total coronavirus cases on monday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on monday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा, 22 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13,25,82,730 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,49,596 सैंपल रविवार को टेस्ट किए गए हैं। 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामले 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामले 20,000 से ज्यादा हैं।

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,660 है, जिसमें 463 सक्रिय मामले, 3,192 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 5 मौतें शामिल हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 6,746 नए मामले, 6,154 रिकवरी और 121 मौतें दर्ज की गई है। कुल मामले 5,29,863 हो गए हैं, जिसमें 4,81,260 रिकवरी, 40,212 सक्रिय मामले और 8,391 मौतें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 627 नए मामले और 644 रिकवरी दर्ज की गई है। राज्य में कुल मामले बढ़कर 34,327 हो गए, जिनमें 7,034 सक्रिय मामले, 26,733 रिकवरी और 528 मौतें शामिल हैं।

    कर्नाटक में 1,704 नए मामले, 1,537 डिस्चार्ज और 13 मौतें दर्ज की गई। राज्य में कुल मामले बढ़कर 8,73,046 हो गए हैं, जिनमें 8,36,505 डिस्चार्ज और 11,654 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 24,868 हैं। जम्मू और कश्मीर में 564 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जम्मू संभाग से 274 और कश्मीर संभाग से 290 मामले सामने आए हैं। 5,700 सक्रिय मामले, 99,219 रिकवरी और 1,629 मौतों सहित अब मामलों की कुल संख्या 1,06,548 हो गई है। पंजाब में 710 नए कोविड-19 मामले, 497 डिस्चार्ज और 19 मौतें दर्ज की गई। राज्य में कुल मामले 1,46,346 हो गए हैं, जिसमें 1,35,008 रिकवरी और 4,614 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 6,724 हैं।

    गुजरात में 1,495 नए कोविड-19 मामले, 1,167 रिकवरी और 13 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 1,97,412 हो गए हैं, जिसमें 1,79,953 रिकवरी, 13,600 सक्रिय मामले और 3,859 मौतें शामिल हैं। आंध्र प्रदेश में 1,121 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मामले 8,62,213 हो गए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 14,249 सक्रिय मामले, 8,41,026 रिकवरी हैं, वहीं मरने वालों की संख्या 6,938 है। केरल में 5,254 नए मामले दर्ज किए गए हैं, राज्य में अब 65,856 सक्रिय मामले हैं। अब तक कुल 4,94,664 रिकवरी दर्ज की गई हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2588 नए मामले सामने आए। अब प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 23,806 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+