देश में एक दिन के भीतर मिले Coronavirus के 21821 नए केस, अब तक कुल 148738 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। Coronavirus in India: देश में एक दिन के भीतर कोरोना वायरस के 21,821 नए केस सामने आए हैं, इस दौरान 26,139 रिकवरी और 299 मौत भी दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, अब देश में कुल मामलों की संख्या 1,02,66,674 हो गई है, जिसमें 98,60,280 रिकवरी, 2,57,656 सक्रिय मामले और 1,48,738 मौत शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : 24 घंटे में 21,822 नए COVID-19 केस,299 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on thursday, total coronavirus cases on thursday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    केरल में इस समय सबसे अधिक 65039 सक्रिय मामले हैं। केरल के बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 55,672 सक्रिय मामले हैं। हालांकि यहां बीते कुछ महीनों से संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है। ब्रिटेन में सितंबर में सबसे पहले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मामले सामने आए थे, इसी स्ट्रेन के 20 केस भारत में मिले हैं। आठ मामले दिल्ली की लैब में दर्ज हुए हैं और सात मामले बेंगलुरू की लैब में दर्ज हुए हैं। दिल्ली सरकार ने नए स्ट्रेन और कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। ताकि कहीं पर भी भीड़ इकट्ठा होने से रोकी जा सके।

    दिल्ली के स्वास्थ्य सिचव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये नाइट कर्फ्यू 2 जनवरी की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। दिल्ली में अब कोरोना वायरस के 6122 केस बचे हैं और अब तक वायरस के कारण 10,502 लोगों की मौत हो गई है। केरल में 30 जनवरी को पहला मामला सामने आने के बाद से अब तक देश में 98.34 लाख से अधिक लोग रिकवर हो गए हैं। अब देश में 2.62 लाख से अधिक सक्रिय मामले बचे हैं। इस बात की जानकारी सरकार द्वारा दी गई है। देश में एक दिन के भीतर कोरोना वायरस के 21,821 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 26,139 रिकवरी और 299 मौत भी दर्ज की गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+