देश में एक दिन के भीतर सामने आए Coronavirus के 20550 नए केस, 286 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली। Coronavirus in India: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 20,550 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 26,572 रिकवरी और 286 मौत भी दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल मामलों की संख्या 1,02,44,853 हो गई है, जिसमें 9,83,4141 रिकवरी, 2,62,272 सक्रिय मामले और 1,48,439 मौत शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में 20,550 नए केस दर्ज, 286 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on wednesday, total coronavirus cases on wednesday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on wednesday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    भारत में जहां कोरोना वायरस का खतरा कम हो रहा है, वहीं इसके नए स्ट्रेन को लेकर चिंता बढ़ रही है। जिसके 14 और नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस का ये नया स्ट्रेन सबसे पहले सितंबर महीने में ब्रिटेन में सामने आया है। अब भारत में इसके कुल मामलों की संख्या 20 हो गई है। सरकार ने आज सुबह ही इस बात की जानकार दी है। ऐसा माना जा रहा है कि नया स्ट्रेन अधिक तेजी से फैलता है। जिसके मामले दुनिया के अन्य देशों में भी सामने आ रहे हैं।

    मंगलवार को इसके 6 मामले सामने आए थे। कुल 20 मामलों में से 8 दिल्ली की लैब में दर्ज हुए हैं जबकि बेंगलुरू की लैब में 7 दर्ज हुए हैं। इसकी संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि इमें इस बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए नया स्ट्रेन अधिक घातक है और वैक्सीन से नियंत्रित नहीं किया जा सकता। बीते हफ्ते भारत ने अस्थायी तौर पर ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया था। वहीं 28 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच जो 33 हजार लोग ब्रिटेन से भारत आए हैं, उन्हें ट्रेस कर लिया गया है। 9 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच जो लोग कोविड संक्रमित पाए गए हैं और जिनमें लक्षण दिख रहे हैं, उनकी सभी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+