पाकिस्तान सीमा की लोंगेवाला पोस्ट पहुंचकर पीएम मोदी ने जवानों में भरा जोश, ये हैं भाषण की बड़ी बातें

नई दिल्ली: पूरा देश आज दीपावली का त्योहार मना रहा है। इस बीच पीएम मोदी भी हर साल की तरह जवानों के साथ दिवाली मनाने पाकिस्तान सीमा पर स्थित लोंगेवाला (राजस्थान) पोस्ट पहुंचे। पीएम मोदी के साथ सीडीएस बिपिन रावत, सेना प्रमुख एमएम नरवाणे और बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना भी मौजूद हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान जवानों में जोश भरा और 1971 युद्ध की शौर्यगाथा को ताजा कर दिया। साथ ही कहा कि अब भारत चुप रहने वाला नहीं है, जब भी जरूरत पड़ेगी, दुश्मन को जवाब दिया जाएगा। ये हैं पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें-

Recommended Video

    Jaisalmer Air Base पर PM Modi ने जवानों को ऐसे बढ़ाया जोश | वनइंडिया हिंदी
    modi

    • पीएम मोदी ने कहा कि बर्फ से ढके पहाड़ हों या रेगिस्तान, हमारे जवान हर जगह देश की रक्षा करते हैं। मेरी दिवाली केवल तभी पूरी होती है जब मैं आपके बीच आता हूं। आपके चेहरे पर खुशी देखते ही मेरी खुशी दोगुनी हो जाती है।
    • देश की सरहद पर अगर किसी एक पोस्ट का नाम देश के सबसे ज्यादा लोगों को याद होगा, कई पीढ़ियों को याद होगा, उस पोस्ट का नाम लोंगेवाला पोस्ट है। इस पोस्ट पर आपके साथियों ने शौर्य की एक ऐसी गाथा लिख ​​दी है जिसने आज भी हर भारतीय के दिल को जोश से भर दिया है। जब भी सैनिकों की उत्कृष्टता पर इतिहास लिखा और पढ़ा जाएगा, लोंगेवाला की लड़ाई को याद किया जाएगा।
    • 130 करोड़ भारतीय आपके साथ खड़े हैं। हमारे सैनिकों की ताकत और वीरता पर हर भारतीय को गर्व है। उन्हें आपकी अजेयता पर गर्व है। दुनिया की कोई भी ताकत हमारे बहादुर सैनिकों को हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करने से नहीं रोक सकती है।
    • भारत अपनी रक्षा क्षमता बढ़ाने और अपने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। हमने स्वदेशी हथियारों के कारखाने पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है।
    • चीन पर बिना नाम लिए पीएम मोदी ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया विस्तारवादी ताकतों से परेशान है। विस्तारवाद एक तरह से एक मानसिक विकार है और 18 वीं सदी की सोच को दर्शाता है। इस सोच के खिलाफ भारत भी मजबूत आवाज बन रहा है।
    • दुनिया अब समझती है कि यह राष्ट्र (भारत) किसी भी कीमत पर अपने हितों के साथ समझौता नहीं करेगा। भारत की यह ख्याति और कद आपकी (जवानों) ताकत और वीरता के कारण है। भारत आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी राय स्पष्ट रूप से प्रस्तुत कर रहा है क्योंकि आपने राष्ट्र को सुरक्षित कर लिया है।
    • आज भारत की रणनीति साफ है। आज का भारत समझने और समझाने की नीति पर विश्वास करता है लेकिन अगर हमें आजमाने की कोशिश की तो जवाब भी उतना ही प्रचंड मिलेगा।
    • पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपसे तीन आग्रह करना चाहता हूं। पहला- कुछ न कुछ नया इनोवेट करने की आदत को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाइए। दूसरा- योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए रखिए। तीसरा- अपनी मातृभाषा, हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, कम से कम एक भाषा जरूर सीखिए।
    • आज भारत आतंकियों को घर में घुसकर मारता है। भारत का ये रुतबा ये कद आपके (जवानों) पराक्रम के कारण है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+