सेना के साथ मुठभेड़ में लश्कर का डीविजनल कमांडर ढेर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी के बारे में विशिष्ट सूचना मिलने पर हंद्वारा के पुलिस और राष्ट्रीय राइफल 47,21 और नौ के जवानों ने हंद्वारा के सुदाल (मागम) गांव में रविवार सुबह अभियान शुरू किया।
छिपे हुए आतंकवादी ने संयुक्त टीम पर गोलीबारी शुरू की। सुरक्षा बलों ने इसका जवाब दिया, जिस दौरान एलईटी का डिविजनल कमांडर अबु उकाशा अफगानी मारा गया। अन्य आतंकवादियों को पकड़ने के लिए खोजी अभियान जारी है।












Click it and Unblock the Notifications