देश में आंतकी रच रहे आतंकवादी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां से किया गया गिरफ्तार
आतंकवादी अब्दुल सुभान को सराए काले खां बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बाताया कि पूछताछ के दौरान उसने उगला है कि वह राजस्थान, हरियाणा और बिहार के युवकों की सोच को आंतकी बनाकर उन्हें प्रभावित करने के लिए प्रयास कर रहा था। पुलिस ने बताया कि अब्दुल सुभान का नाम मेवात जिले के रहने वाले दो आरोपियों मोहम्मद शाहिद और राशिद से पूछताछ करने के बाद सामने आया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे धर दबोचा।
दिल्ली के चक्कर लगाता था
अब्दुल सुभान अपने काम के सिलसिले में दिल्ली आता रहता था। इस दौरान उसके मोबाइल नम्बर का पता चला जिस पर वह अकसर बातचीत किया करता था। गहराई से जांच अभियान चलाने पर पता चला कि आतंकवादी 42 वर्षीय सुभान दिल्ली में मौजूद है। पुलिस ने मौका देख उसे गिरफ्तार कर लिया।
नया नाम नहीं यह
सुभान देश में आतंक के इतिहास में कोई नया नाम नहीं है। उसे तो इससे पहले भी गुजरात के पाटन जिले में एक ट्रक में आरडीएक्स और राइफलें तथा पिस्तौल, टाइमर, विस्फोटक सामाग्री आदि ले जाते हुए एक पकड़ा जा चुका है। इसको दस साल की सजा हुई थी जिसके बाद साबरमति जेल में आठ साल की सजा पूरी होने पर इसे रिहा कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications