कन्नड़ सिनेमा के कई दिग्‍गज अभिनेताओं-निर्माताओं के घर इनकम टैक्‍स की रेड

बेंगलुरु। आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को कन्नड़ सिनेमा के दो शीर्ष अभिनेताओं और तीन फिल्म निर्माताओं के ठिकानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। आयकर अधिकारियों ने कहा कि यह जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई उनमें सुदीप, दिवंगत कन्नड़ अभिनेता राजकुमार के बेटे शिवराज कुमार, पुनीत राजकुमार और मशहूर निर्माता रॉकलीन वेंकटेश शामिल हैं। इस रेड के पीछे की वजह अभी तक नहीं बताई गई है। हालांकि कई न्यूज वेबसाइट्स पर यह खबर है कि कालेधन के संग्रह के कारण ही इन स्टार्स के घर पर छापा डाला गया है। कुल 25 कन्नड एक्टर्स के घर पर यह कार्रवाई चल रही है।

कन्नड़ सिनेमा के कई दिग्‍गज अभिनेताओं-निर्माताओं के घर इनकम टैक्‍स की रेड

आयकर विभाग का यह छापा केजीएफ की सफलता के बाद होना चौंकाने वाला है। दरअसल कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में KGF अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म 150 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। वहीं जल्द ही यह 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। भाग के अधिकारी एक्टर और प्रोड्यूसर रॉकलाइन वेंकटेश की संपत्ति की जांच कर रहे हैं।

इसके अलावा आयकर विभाग ने चेन्नई में पांच नामी रेस्तरां और होटल ग्रुप में छापेमारी की है। मशहूर सरवणा भवन, ग्रांड स्वीट्स, हॉट ब्रेड्स और अंजप्पर के दफ्तरों में आयकर विभाग की टीम ने रेड की। 32 ठिकानों पर आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई है। सरवणा भवन काफी मशहूर ग्रुप है। इसकी रेस्टोरेंट ना सिर्फ भारत के अलग-अलग शहरों में हैं बल्कि लंदन, न्यूयॉर्क, सिंगापुर और पेरिस में भी हैं।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह छापेमारी इसलिए की जा रही हैं क्योंकि उन्हें कर चोरी की कथित शिकायते मिली हैं। एक अधिकारी ने कहा, 'हमारे पास सूचना है कि यह समूह पिछले कई सालों में बड़े पैमाने पर कर चोरी में लिप्त रहे हैं। इन स्थानों की जांच करने के बाद ही हम आंकलन कर पाएंगे। बता दें, हॉट ब्रेड को मिठाई और स्नैक्स के लिए जाना जाता है। ग्रांड स्वीट्स पिछले 25 सालों से व्यापार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+