भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करने के लिए बैठक करेंगे वायुसेना के शीर्ष अधिकारी
वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ चल रहे सैन्य गतिरोध के बीच, भारतीय वायु सेना के शीर्ष अधिकारी बुधवार से उत्तरी सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे।
नई दिल्ली, 8 नवंबर। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ चल रहे सैन्य गतिरोध के बीच, भारतीय वायु सेना के शीर्ष अधिकारी बुधवार से उत्तरी सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। IAF के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायु सेना के शीर्ष अधिकारी कमांडरों के सम्मेलन के दौरान चीन और पाकिस्तान के साथ सीमओं पर स्थिति पर चर्चा करने के लिए 10 नवंबर से तीन दिन तक बैठक होगी। यह एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी की अध्यक्षता में कमांडरों की पहली बैठक होगी।

मालूम हो की वी.आर. चौधरी ने पिछले महीने 1 अक्टूबर को वायुसेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। हाल ही में भारतीय सेना और वायु सेना द्वारा लद्दाख में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विशेष बलों और हवाई सैनिकों को सम्मिलित करने के लिए हुए एक संयुक्त अभ्यास के तुरंत बाद यह बैठक होने जा रही है। बता दें की चीनी सेना द्वारा एलएसी के अपने हिस्से में अभ्यास करने के तुरंत बाद भारतीय सेनाओं द्वारा यह अभ्यास किया गया था। इस बैठक को रक्षा मंत्री और सैन्य और सुरक्षा तंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: 12-18 साल के बच्चों के लिए अगले माह जायडस कैडिला की वैक्सीन हो सकती है लॉन्च: सूत्र
बता दें कि भारतीय वायु सेना चीन के साथ गतिरोध में सक्रिय रूप से शामिल रही है। पिछले साल चीन और भारत की सेनाओं के बीच संघर्ष शुरू होने के ठीक बाद भारतीय वायु सेना ने आगे आकर चीनी सेना के किसी भी प्रकार के दुस्साहस को रोकने का काम किया है। IAF प्रमुख ने खुद भी मिग-29 फाइटर जेट्स से उड़ान भरकर भारत चीन सीमा पर स्थिति का जायजा लिया था, मिग-29 फाइटर जेट्स पिछले साल मई-जून से फॉरवर्ड एरिया में तैनात हैं।












Click it and Unblock the Notifications