Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

12-18 साल के बच्चों के लिए अगले माह जायडस कैडिला की वैक्सीन हो सकती है लॉन्च: सूत्र

नई दिल्ली, 12 सितंबर। बिना इंजेक्शन के जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन को अगले माह उपलब्ध हो सकता है। सूत्रों के अनुसार ZyCoV-D अक्टूबर माह की शुरुआत में लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती है। भारत ने जायडस कैडिला वैक्सीन को आपात अनुमति पिछले महीने 20 अगस्त को दे दी है। ZyCoV-D कोरोना की दुनिया की पहली प्लैसमिड डीएनए वैक्सीन है। इसे तीन डोज में लोगों को दिया जाएगा। पहली डोज के बाद दूसरी डोज 28 दिन बाद और तीसरी डोज 56 दिन के बाद दी जाएगी।

vaccine

इस वैक्सीन को 12 से 18 साल के बच्चों को दी जा सकती है। जायडस कैडिला की ओर से हाल ही में जारी किए गए बयान में कहा गया था कि तीन डोज वाली इस वैक्सीन को जब दिया जाता है तो यह SARS-CoV-2 वायरस के प्रोटीन को बढ़ा देती है और इम्यूनिटी को बढ़ाती है। जोकि लोगों को कोरोना के साथ वायरल से भी सुरक्षा मुहैया कराती है। हाल ही में एक इंटरव्यू में जायडस ग्रुप के एमडी डॉक्टर श्राविल पटेल ने कहा था कि वैक्सीन की सप्लाई अक्टूबर माह से शुरू होगी। वैक्सीन की सप्लाई को हर महीने एक करोड़ तक किया जाएगा।

डॉक्टर पटेल ने कहा कि हम वैक्सीन का उत्पादन अक्टूबर माह से हर माह 1 करोड़ तक करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि जनवरी 2022 तक हम 40-50 लाख वैक्सीन की सप्लाई करेंगे। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक 73.73 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज मरीजों को दी जा चुकी है। शनिवार को शाम 7 बजे तक 64,49,552 वैक्सीन की डोज दी गई हैं। फिलहाल देश में कोवाक्सिन, कोविशील्ड, स्पुतनिक वी वैक्सीन को 18 साल से ऊपर के लोगों को दिया जा रहा है। दरअसल कई राज्यों में स्कूलों को खोल दिया गया है लेकिन बावजूद इसके परिजन बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं, ऐसे में बच्चों के लिए कोरोना की वैक्सीन आ जाने के बाद एक बार फिर से उन्हें स्कूल भेजने का परिजन मन बना सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+