दिल्‍ली में 2 अगस्‍त को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हो रही अहम बैठक, कर्नाटक के 50 नेता और मंत्री भाग लेंगे

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी गणित शुरू हो चुकी है। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी का आत्‍मबल चार गुना बढ़ चुका है। कांग्रेस पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने के लिए कवायद शुरू कर दी है।

Karnataka Congress

वहीं कर्नाटक में सत्‍ताधारी कांग्रेस के विधायकों में असंतोष के बाद 2 अगस्‍ता को दिल्‍ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें कर्नाटक के 50 नेता और मंत्री हिस्‍सा लेंगे।

हालांकि ये जानकारी कर्नाटक के डिप्‍टी सीएम डी के शिवकुमार ने देते हुए बताया कि आम चुनाव के लिए कार्य योजना पर रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी 2 अगस्‍त को दिल्‍ली में एक अहम बैठक कर रही है। अहम बैठक में कर्नाटक कांग्रेस के लगभग 50 नेता और मंत्री भाग लेंगे।

कर्नाटक में सत्ताधारी पार्टी के भीतर पनप रहे असंतोष के बीच कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कथित तौर पर 30 से अधिक विधायकों ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों के कार्यान्वयन न होने और कामकाज पर चिंता व्यक्त की है।

दिल्ली रवाना होने से कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और डिप्‍टी सीएम शिवकुमार ने कहा कि वह राज्य से संबंधित मुद्दों और परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलेंगे। पार्टी का काम है और सरकारी काम भी है। इसलिए, मैं दिल्ली जा रहा हूं।

यह कहते हुए कि दिल्ली में राज्य के मंत्रियों और नेताओं के साथ पार्टी की बैठक लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए हो रही है, उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस के हित में क्या किया जाना चाहिए, इस पर चर्चा और रणनीति तैयार करना।

हालांकि डी के शिवकुमार ने बताया कि इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कार्य योजना पर रणनीति बनाने के लिए 2 अगस्त को नई दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। दिल्‍ली में होने जा रही इस अहम बैठक में एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता राहुल गांधी, महासचिव के सी वेंगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित अन्य के भाग लेने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+