भाजपा की स्थापना करने वाले आडवाणी ही स्थापना दिवस से नदारद
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना को सोमवार को 35 साल पूरे हो गये। पार्टी ने इस मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि पार्टी की स्थापना करने वालों की ही स्थापना दिवस के कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया।

स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी नदारद रहे। दोनों ही दिग्गज नेता पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में हैं और पार्टी को अहम विषयों पर अपनी राय देते हैं। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता वीके मल्होत्रा को सम्मानित किया जो कि जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं।
गौरतलब है कि जब यह कार्यक्रम दिल्ली में हो रहा था उस वक्त मुरली मनोहर जोशी केरल में थे वहीं आडवाणी दिल्ली में ही मौजूद थे लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। सूत्रों की मानें तो आडवाणी ने पहले ही इस कार्यक्रम में आ पाने में असमर्थता जाहिर की थी।












Click it and Unblock the Notifications