अमूल डेरी के एमडी डा. रत्नम ने दिया इस्तीफा, 450 करोड़ के घोटाले को बोर्ड ने नकारा
अहमदाबाद। अमूल डेयरी के प्रबंध निदेशक डा. के रत्नम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आणंद स्थित खेड़ा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ जिसे लोकप्रिय तौर पर अमूल डेयरी कहा जाता है, से वर्ष 1995 से जुड़े 55 वर्षीय रत्नम 2014 से इसे प्रबंध निदेशक थे। बोर्ड की एक बैठक में शनिवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष रामसिंह परमार ने यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक रत्नम ने व्यक्तिगत वजहों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। रत्नम ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने डेयरी के चेयरमैन रामसिंह परमार को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। ऐसा उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से किया है। यह पूछे जाने पर कि उनके इस्तीफे को डेयरी में कथित तौर पर करोड़ों रुपए के घोटाले से जोड़ कर देखा जा रहा है, डॉ. रत्नम ने कहा कि यह पूरी तरह बेबुनियाद बात है।
उन्होंने व्यक्तिगत रूचिओं की तरफ ध्यान देने के लिए इस्तीफा दिया है। चेयरमैन रामसिंह परमार ने कहा कि भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वालों का इतिहास सबसे पहले खंगाला जाना चाहिए। अमूल में चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा ऑडिट होता है यदि कोई भ्रष्टाचार होता तो अब तक सामने आ जाता। कुछ लोग आरोप लगाकर डेयरी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
डेयरी को बदनाम करने की साजिश
रामसिंह परमार ने कहा कि भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वालों का इतिहास सबसे पहले खंगाला जाना चाहिए। अमूल में चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा ऑडिट होता है यदि कोई भ्रष्टाचार होता तो अब तक सामने आ जाता। कुछ लोग आरोप लगाकर डेयरी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications