पीएम मोदी की अचानक पाक यात्रा के पीछे की 5 अहम वजह
लाहौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय रूस के दौरे के बाद पाकिस्तान पहुंच रहे हैं। पीएम के पूर्वघोषित कार्यक्रम में पाकिस्तान का दौरा मीडिया के सामने नहीं रखा गया था, ऐसे में पीएम के पाक दौरे पर कई सवाल उठ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर 1.31 मिनट पर ट्वीट करके इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह लाहौर दोपहर में लाहौर पहुंचेंगे जिसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
ऐसे में एक तरफ जहां यह सवाल उठाये जा रहे हैं कि पीएम मोदी बिना पूर्वघोषित कार्यक्रम के पाकिस्तान के दौरे पर क्यों जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पीएम मोदी पाक पीएम नवाज शरीफ को उनके जन्मदिन की बधाई देंगे और इसे बतौर फोटो अपॉर्चुनिटी के तौर पर देखा जाना चाहिए। पीएम मोदी के अचानक पाक जाने के पीछे जाने की अहम वजहें।

सीमा पर सीजफायर के उल्लंघन में कमी
पिछले कुछ दिनों की सीमा पर हो रही गतिविधि पर नजर डालें तो सीजफायर उल्लंघन में कमी दर्ज की गयी है। ऐसे में पीएम का अचानक दौरे को एक वजह के तौर पर देखा रहा है।

अलगाववादी नेताओं को दूर रखने में सरकार की सफलता
जिस तरह से दोनों देशों के बीच एनएसए स्तर की बातचीत दिल्ली में टूटी उसके बाद बैंकाक में दोनों देशों के एनएसए स्तर की बातचीत हुई है। ऐसे में अलगाववादियों को इस वार्ता से दूर रखने में अहम सफलता मिली।

किसी भी बड़ी आतंकी घटना का नहीं होना
हाल फिलहाल की घटनाओं पर नजर डालें तो देश में कोई भी बड़ी आतंकी घटना नहीं हुई है। लिहाजा इस बात को भी ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी के अचानक दौरे के पीछे की वजह माना जा रहा है।

उफा में हुई बातचीत के बाद पाक का नरम रुख
जिस तरह से उफा में दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के बाद पाक ने अपनी स्थिति को बदला था और दोनों देशों के बीच बातचीत के लिए कश्मीर को भी मुद्दा बनाने पर जोर दिया और अलगाववादियों से बातचीत की बात कही थी, उसके बाद दोनों देशों के बीच बातचीत रद्द हो गयी थी। लेकिन पाकिस्तान ने एक बार फिर से अपने रुख में बदलाव करते हुए भारत से बातचीत के लिए हामी भरी थी।

मोदी सरकार की नयी कूटनीति
पीएम मोदी ने आज नवाज शरीफ को जन्मदिन की बधाई दी थी, जिसके बाद माना जा रहा है कि नवाज शरीफ ने उन्हें पाक आने का न्योता दिया होगा। ऐसे में काबुल से पाक जाने का पीएम मोदी ने बतौर नवाज के जन्मदिन के मौके के तौर पर इसे दिखाना बेहतर समझा। बहरहाल जिस तरह से पीएम मोदी ने अचानक पाक जाने का फैसला लिया है उसने मीडिया सहित विपक्ष को भी चकित कर दिया है। आपको बता दें कि पिछले 12 साल बाद भारत के प्रधानमंत्री पाकिस्तान जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications