गायों की अच्छी देखभाल करने वाले गौशाला को दूंगा 10 लाख का इनाम: रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि गायों की अच्छी देखभाल करने वाली टॉप-10 गौशाला को 10 लाख सालाना की अतिरिक्त आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि गायों की अच्छी देखभाल करने वाली टॉप-10 गौशाला को 10 लाख सालाना की अतिरिक्त आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा, 'हम गौशाला की जांच कराएंगे और जांच में पाए गए टॉप-10 गौशाला को 10 लाख का आर्थिक सहायता हर साल मुहैया कराई जाएगी।'

गायों की अच्छी देखभाल करने वाले गौशाला को दूंगा 10 लाख का इनाम: रमन सिंह

तथाकथिक गौरक्षकों पर टिप्पणी करते हुए रमन सिंह ने कहा, 'जब एक साथ 8-10 गायों को ले जाते हुए देखा जाता है तो भीड़ ट्रक को आग लता देती है। ड्राइवर को मारा जाता है। आखिर उसे मारने की क्या जरूरत है?' रमन सिंह ने आगे कहा, 'अगर हम गायों को घरों में रखते तो उस ड्राइवर को गायों को ट्रक पर रखकर नहीं जाना पड़ता। हम गाय को गौमाता कहते हैं लेकिन हमें यह भी देखना होगा कि हम गाय के साथ कैसा बर्ताव करते हैं।'

रमन सिंह ने इस कार्यक्रम में आगे कहा, 'हमने गायों की देखरेख के लिए 10 ऐंबुलेंस तैनात करने का फैसला किया। इसकी शुरूआत पहले 10 जिलों में की जाएगी और फिर जल्द ही इस छत्तीसगढ़ के हर जिले में लागू किया जाएगा।' बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री रमन सिंह गौकशी करने वालों के लिए फांसी की मांग कर सुर्खियों में रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+