मोदी सरकार के एक साल की 10 सबसे बड़ी सफलतायें
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई को अपनी सरकार के एक साल पूरे कर लिये हैं। मौजूदा सरकार के एक साल पूरे होने पर विपक्ष ने सरकार की कई असफलताओं को गिनाया है। लेकिन इन सब के बीच कई समीक्षकों का मानना है कि इस व्यस्त कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार ने कई उपलब्धियों को हासिल किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर उनकी विदेश यात्राओं के दौरान भारत में विदेशी पूंजी के निवेश के बढ़ने को माना जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत में रक्षा, इंश्योरेंस सहित कई क्षेत्रों में निवेश बढ़ा है।

एफडीआई के तहत निवेश बढ़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर उनकी विदेश यात्राओं के दौरान भारत में विदेशी पूंजी के निवेश के बढ़ने को माना जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत में रक्षा, इंश्योरेंस सहित कई क्षेत्रों में निवेश बढ़ा है।

डीजल के दामों का डीरेगुलेशन
प्रधानमंत्री ने डीजल के दामों का विनिमयकरण करने का कड़ा फैसला लिया। उन्होंने डीजल के दामों को अंतर्राष्ट्रीय दामों के आधार पर किये जाने का फैसला लिया। जिससे भारत सरकार पर करोड़ो रुपए का बोझ कम हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति को मिली नयी उंचाई
एक तरफ जहां भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में कुछ मुद्दों को लेकर कड़वाहट आयी तो वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार भारत के कई पड़ोसी देशों के साथ संबंध को मजबूत करने में सफलता पायी है और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को नयी उंचाइंयों तक पहुंचाया है। देश में पहली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का आने से दोनों देशों के रिश्तों में काफी करीबी आयी है।

जीडीपी में बढ़ोत्तरी
मोदी सरकार के दौरान कुछ समय के लिए भारत की अर्थव्यवस्था ने विकास के मामले में चीन को भी पछाड़ दिया था और सबसे तेजी से विकास करने वाले देश के रूप में दुनिया में अपनी धाक जमायी। इस दौरान जीडीपी में आयी बढ़ोत्तरी ने भी लोगों को गर्व का मौका दिया है।

डायरेक्ट सब्सिडी पेमेंट
गरीबों तक पहुंचने वाली सब्सिडी में फैले भ्रष्टाचार को कम करने के लिए मोदी सरकार ने अहम फैसले लिए जिसकी देश को सख्त जरूरत थी। मोदी सरकार ने एलपीजी की सब्सिडी को सीधे गरीबों के खाते में पहुंचाने का काम किया और आने वाले समय में गरीबों को घाद्य और उर्वरक के लिए दी जाने वाली सब्सिडी को भी सीधे गरीबों के खाते में डाले जाने की सुविधा शुरु होने वाली है।

कोयला और टेलीकॉम आवंटन
कांग्रेस सरकार के पतना का सबसे बड़ा कारण कोयला घोटाला और 2जी-3जी घोटाला था। लेकिन मोदी सरकार ने इन दोनों के आवंटन के लिए नयी नीति शुरु की जिसका इस सरकार को काफी फायदा हुआ।

मीडिया मैनेजमेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया को अपनी सरकार के कार्यकाल के एक साल में बखूबी मैनेज किया। मोदी के भाषणों को सभी न्यूज चैनलों, रेडियो पर दिखाया गया। यही नहीं मोदी के दौरों और कार्यक्रमों के दौरान फोटो को भी काफी बखूबी से सोशल मीडिया सहित हर पटल पर इस्तेमाल किया गया।

भ्रष्टाचार मुक्त सरकार
हालांकि मोदी सरकार ने सिर्फ अपने एक साल ही पूरे किये हैं लेकिन इस एक साल में भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्ति इस सरकार की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पिछली सरकार के आये दिन हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों ने लोगों को काफी नकारात्मक बना दिया था।

प्रधानमंत्री के परिधान
विदेशी मेहमान से मिलने के दौरान प्रधानमंत्री के कपड़े काफी चर्चा का विषय रहे। ओबामा की भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी के नाम लिखे सूट को पहनने के चलते काफी विवाद हुआ। यही नहीं ओबामा के जाने के बाद भी इस सूट की चर्चा दुनियाभर में काफी समय तक होती रही। वहीं यह सूट बात मे 700000 लाख डॉलर में बिका जिसे छात्राओं की शिक्षा के लिए काम करने वाली संस्था को दान में दिया गया।

महज कुछ सेकेंड में लगा दी थाप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्राओं के दौरान कई ऐसे रोचक काम किये जिसकी दुनियाभर में चर्चा हुई। मोदी ने अपनी जापान और ताइकों की यात्रा के दौरान वाद्य यंत्रों पर हाथ आजमाया और सिर्फ कुछ सेकंड देखने के बाद ही पीएम ने इन वाद्य यंत्रों को बखूबी बजाया भी। इन बातों ने स्थानीय लोगों को भारत के काफी करीब लाने में मदद की।
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Balen Shah Government: चीन के आगे झुका बालेन सरकार! नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications