टूलकिट केस: दिशा रवि की गिरफ्तारी पर दिल्ली महिला आयोग ने भेजा पुलिस को नोटिस

Disha Ravi Toolkit Matters : दिशा रवि की गिरफ्तार के विरोध में देश के कई इलाकों में प्रदर्शन किया जा रहा है। लोग उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। 13 जनवरी को दिशा रवि को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। उन पर खालिस्तान को समर्थन करने का आरोप है। वहीं अब गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

Delhi Commission for Women

दिल्ली महिला आयोग ने 21 साल की क्लाइटमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि गिरफ्तारी पर डिप्टी कमिश्नर सहित दिल्ली पुलिस, साइबर क्राइम सेल को नोटिस भेजा है। पुलिस को एफआईआर की कॉपी देने के लिए कहा है, साथ ही कथित तौर पर उसे ट्रांजिट रिमांड और विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट के लिए स्थानीय अदालत के समक्ष पेश नहीं करने के बारे में भी पूछा है।

महिला आयोग ने मामले में संविधान के आर्टिकल 22(1) का हवाला दिया है। वहीं दिल्ली पुलिस से 19 फरवरी तक मामले की जानकारी देने की मांग की है। पुलिस ने दिशा रवि के ऊपर साजिश और राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक किसानों के विरोध के बीच दिल्ली में गणतंत्र दिवस की हिंसा से 15 दिन पहले 11 जनवरी को खालिस्तानी समूह पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन की एक जूम मीटिंग में हिस्सा लिया था। पुलिस ने कहा है कि तीनों (दिशा रवि, वकील निकिता जैकब और शांतनु) ने टूलकिट को दूसरों के साथ बनाया और शेयर किया, जिसे बाद में वैश्विक जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग ने ट्विटर पर साझा किया था। इसके चलते दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

वहीं पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दिशा रवि की गिरफ्तारी कानून और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए हुई है। कानून 22 साल और 50 साल की उम्र में कोई अंतर नहीं करता। कोर्ट ने गिरफ्तारी को सही मानते हुए 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। जो लोग कहते हैं कि गिरफ्तारी में कोई कमी है, ये बिल्कुल मिथ्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+