Tomato Price: इस राज्य के लोगों पर सरकार मेहरबान, टमाटर के भाव में कर दी भारी कमी

देश भर में सब्जियों की कीमत में आग लगी हुई है। लोग महंगी सब्जी खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। कई घरों में तो आलू और दाल के सहारे परिवार का भोजन चल रहा है। मार्केट में कोई भी सब्जी 60 रुपये प्रति किलो से कम नहीं है। इनमें टमाटर ने सबको रुला रखा है। सब्जी में स्वाद देने वाला टमाटर लोगों को दूर से ही अपनी लाल आंख दिखा रहा है। टमाटर न्यूनतम 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, अधिकतम तो कहीं कहीं 150 रुपये प्रति किलो भी है। 250 ग्राम देने के लिए दुकानदार तो तैयार ही नहीं होते हैं।

लेकिन इन सब के बीच तमिलनाडु में राज्य सरकार लोगों पर मेहरबान दिख रही है। दरअसल, तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई में राशन की दुकानों पर 60 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की है। यानी कहें तो आप आधा किलो टमाटर 30 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं अन्य राज्यों में तो 30 रुपये में आप 250 ग्राम टमाटर भी नहीं खरीद सकते हैं। अगर चेन्नई में भाव देखा जाए तो अन्य राज्यों के मुकाबले 40 रुपये प्रति किलो कम है।

Tomato Price in Chennai

दिल्ली में क्या है टमाटर का भाव
देश की राजधानी में टमाटर सबसे अधिक भाव में बिक रहा है। राजधानी में सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। दिल्ली की सफल स्टोर में टमाटर 129 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। एक ग्राहक ने बताया कि आम आदमी को बहुत मुश्किल हो रहा है, हमने तो टमाटर खाना ही छोड़ दिया। कल मार्केट में गया था तो वहां पर टमाटर 160 रुपए था और यहां पर 129 रुपए है। सरकार को इस पर सोचना चाहिए।

मुरादाबाद में टमाटर का भाव
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। एक ग्राहक ने बताया कि सब्जियों की कीमत बहुत बढ़ गई है। यहां पर टमाटर 150 रुपए किलो चल रहा है लेकिन मजबूरी है तो सब सब्जी थोड़ा-थोड़ा ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+