यमुना एक्सप्रेस वे चलना हुआ महंगा, 13 फीसदी बढ़ा टोल टैक्स
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर चलना अब महंगा हो गया है। जी हां न्यू इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (नोएडा) बोर्ड ने 2016-17 के लिए यमुना एक्सप्रेस वे के टोल दरों में करीब 13 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। नयी दरों के मुताबिक 2 व्हीलर, थ्री व्हीलर और पंजीकृत ट्रेक्टर के टोल टेक्स में प्रति किलोमीटर 1.10 रुपये से बढ़ाकर 1.25 रुपये कर दिया गया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर गाडि़या भरेंगी 100 किमी पर फर्राटा

14.19 फीसदी महंगी हो जाएगी नोएडा में रिहायशी जमीन
नोएडा में रिहायशी जमीन की दरों में वृद्धि होगी। न्यू ओखला इंडस्टि्रयल डेवलपमेंट आथोरिटी (नोएडा) बोर्ड ने गुरूवार को हुई बैठक में भूमि आबंटन दरों में 14.19 प्रतिशत वृद्धि की मंजूरी दी है। हालांकि वाणिज्यिक भूमि की दरों में वृद्धि नहीं की गयी है। सभी जमीन की दरें रुपये प्रति वर्ग मीटर में है।












Click it and Unblock the Notifications