यमुना एक्सप्रेस वे पर गाडि़या भरेंगी 100 किमी पर फर्राटा

गौरतलब है जेपी समूह का यह प्रोजेक्ट मायावती सरकार का भी ड्रीम प्रोजेक्ट है इसीलिए अखिलेश सरकार के आ जाने के कारण इस एक्सप्रेसवे पर काले बादल मडरा रहे हैं जिससे बार बार उद्घाटन की तारीखें बदल रही हैं। हालांकि एक्सप्रेस के खुल जाने से दिल्ली से आगरा की 165 किलोमीटर की दूरी को आप महज ढ़ाई घंटे में पूरी कर सकते हैं।
पांच महीने से तैनात रहेंगे डाक्टर भी
यमुना एक्सप्रेसवे पिछले पांच महीनों से बनकर तैयार है और बाकायदा सीएम अखिलेश यादव जून में इसका मुआयना भी कर चुके हैं, लेकिन एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले तीन टोल प्लाजा तैयार किए जा रहे हैं और तीन पुलिस चौकी बनाई जा रही हैं ताकि लोगों को किसी किस्म की परेशानी में सही समय पर मदद मिल सके। यही नहीं एक्सप्रेस-वे पर पहली बार मॉडर्न पुलिस आउट पोस्ट तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें डॉक्टर भी तैनात रहेंगे और इसके खर्च की जिम्मेदारी जेपी कंपनी की होगी।
कंपनी चाहती है 140 किमी की रफ्तार
इस एक्सप्रेसवे पर कार, जीप और एसयूवी की अधिकतम रफ्तार सरकार ने 100 किलोमीटर प्रति घंटे तय की है, लेकिन बसें और ट्रक की अधिकतम स्पीड साठ किलोमीटर ही होगी। हालांकि कंपनी ने प्रस्ताव किया था कि एक्सप्रेस वे 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़िया चलें।।
गौरतलब है कि नोएडा से आगरा तक बने इस यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब नौ हजार सात सौ उनचालीस करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications