VIDEO: टोल प्लाजा के कर्मचारी की अज्ञात शख्स ने चप्पलों से की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक व्यक्ति द्वारा टोल प्लाजा कर्मचारी की चप्पल से पिटाई करने का मामला समाने आया है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर टोल शुल्क को लेकर दोनों के बीच बहस छिड़ गई थी जिसके बाद टिकट वाले कमरे में एक अंजान शख्स जा घुसा और कर्मचारी की पिटाई करने लगा।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि टोल प्लाजा कर्मचारी बैठा हुआ है और उसके एक शख्स ने बातचीत हो रही है इसी बीच एक अज्ञात आदमी अंदर घुसता है और चप्पलों से मारने लगता है। जब तक टोल प्लाजा कर्मचारी कुछ समझता तब तक वो पिटाई करके भाग खड़ा हो गया था।
टोल प्लाजा कर्मी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी के फुटेज निकाली ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। बता दें कि टोल प्लाजा पर मारपीट की घटना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। यह घटना 15 मार्च को 5 बजकर 29 मिनट पर घटी है क्योंकि सीसीटीवी फुटेज से तो यही पता चल रहा है।
यह भी पढ़ें- एक माह पहले हुआ बेटे का ब्याह, घर पर आ रहे थे मेहमान, तभी पिता ने छुरे से ले ली उसकी जान












Click it and Unblock the Notifications