'ओलंपिक के मेडलों ने देश को गौरवान्वित किया..' पीएम मोदी ने भारतीय दल को दी बधाई

नई दिल्ली, 08 अगस्त: 23 जुलाई को शुरू हुए टोक्यो ओलंपिक का रविवार को समापन हो गया। इस बार 7 पदक लेकर भारत टोक्यो ओलंपिक में 48वें स्थान पर रहा। समापन समारोह में ब्रॉन्ज मेडल विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने तिरंगा थामकर भारतीय दल की अगुवाई की। खेलों के इस महाकुंभ में भारत ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल पर अपना कब्जा जमाया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को भारतीय दल को सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी।

PM Modi tweet

टोक्यो ओलंपिक के समापन पर पीएम मोदी ने कहा कि खेलों में भारत की पदक जीत ने देश को गौरवान्वित किया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, जैसे-जैसे टोक्यो 2020 समाप्त हो रहा है, मैं भारतीय दल को खेलों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने बेहतरीन कौशल, टीम वर्क और समर्पण का परिचय दिया। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला हर एथलीट चैंपियन है।

वहीं अपने दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, भारत ने जो पदक जीते हैं, उसने निश्चित रूप से हमारे देश को गौरवान्वित और प्रफुल्लित किया है। साथ ही यह समय जमीनी स्तर पर खेलों को और लोकप्रिय बनाने के लिए काम करते रहने का है, ताकि नई प्रतिभाएं उभरें और समय में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिले।

इसके अलावा पीएम मोदी ने ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए जापान सरकार और वहां के लोगों की प्रशंसा करते हुए उनको धन्यवाद दिया। बता दें कि टोक्यो में भारत के नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा है, वो ट्रैक-एंड-फील्ड इवेंट में पदक जीतने वाले स्वतंत्र भारत के पहले व्यक्ति बन गए। भाला फेंक में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। शूटर अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट बन गए हैं। वहीं इसके अलावा भारत की झोली में 13 साल बाद गोल्ड मेडल आया है, इससे पहले साल 2008 में अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में गोल्ड जीता था।

एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल

गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कुल 7 मेडल अपने नाम किए हैं। भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और पहलवान रवि दहिया ने चांदी, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, बॉक्सर लवलीना और पहलवान बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीते हैं। इसके साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी 41 साल बाद ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+