ट्रेन के टॉयलेट में गिरी 1.5 लाख की चेन, रेलवे ने किया वापस
नई दिल्ली। मुंबई से करीब 300 किलोमीटर दूर योला रेलवे स्टेशन मास्टर ने करीब डेढ़ लाख रुपए की गुम हुई एक चेन उसके मालिक को वापस कर दिया। इंडियन रेलवे के साथ पिछले दो दशकों के लंबे समय से जुड़े स्टेशन मास्टर अनिल कुमार शुक्ला ने अपने इस जीवनकाल में यात्रियों की कई तरह से ममद की है। यह खबर टॉयलेट- एक चेन कथा फिल्म की याद दिलाती है। इन लम्हों को उन्होंने अपनी उपलब्धियों की सूची में शामिल किया है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक करीब 50 ग्राम का सोने का चेन एक ऑर्थोपेडिक सर्जन चवन पाटिल का था। चेन की कीमत 1.5 लाख रुपये थी। उन्होंने इसे कपड़े बदलते वक्त टॉयलेट से गिरा दिया था। इसके बाद उन्होंने ट्रेन की जंजीर खींचकर मदद की अपील की। लेकिन रेलवे के स्टाफ ने तब उन्हें बताया कि बायोटेक टॉयलेट होने की वजह से इसे क्लीनिंग स्टाफ ही खोल सकते हैं और उन्हें कोल्हापुर स्टेशन पर जाने के लिए कहा गया। वे महाराष्ट्रा एक्सप्रेस में 16 जुलाई को सफर कर रहे थे।
रेल मंत्री को किया ट्वीट, तुरंत लिया गया एक्शन
हालांकि, वे कोल्हापुर नहीं गए. बाद में उन्होंने रेल मंत्री को ट्वीट किया और मदद मांगी। इसके 10 मिनट बाद ही उनके पास फोन कॉल आ गया। उन्हें बाद में बताया गया कि टॉयलेट बायोटेक नहीं था। इस वजह से चेन रेल की पटरी पर ही गिर गई थी। योला रेलवे स्टेशन के पास करीब 2 किलोमीटर की दूरी में ट्रैक पर खोजबीन की गई। इसके बाद चेन मिल गई और उसे चवन को वापस कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications