Today Top News: आज PM मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, रांची में IND vs SA के बीच पहला ODI मुकाबला
Today Breaking News India: आज के TOP 5 NEWS में हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की सबसे बड़ी खबरें। मौसम अपडेट से लेकर राजनीति, खेल, मनोरंजन और इंटरनेशनल की टॉप सुर्खियों तक-यहां पढ़ें आज का पूरा समाचार सार।
प्रधानमंत्री का 'मन की बात'
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे प्रसारित होगा, जहां वह सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।
पुलिस सम्मेलन का समापन
इसके अलावा, आंतरिक सुरक्षा पर केंद्रित पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन का आज रायपुर में अंतिम दिन है। प्रधानमंत्री इस सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होंगे और पुलिसिंग में इनोवेशन पर चर्चा करेंगे।

उपराष्ट्रपति का कुरुक्षेत्र दौरा और दीक्षांत समारोह
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज कुरुक्षेत्र, हरियाणा के दौरे पर हैं। वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) कुरुक्षेत्र के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, वह अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर कुरुक्षेत्र में आयोजित अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
IND vs SA ODI सीरीज़: आज पहला मैच
आज से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज़ की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला रांची में आयोजित होगा, जबकि अगले मैच रायपुर और विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज़ में मिली हार के बाद, टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह इस वनडे सीरीज़ को जीतकर अच्छा प्रदर्शन करे।
- मैच का समय: यह डे-नाइट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।
- प्रसारण: मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध होगी। सीरीज़ का समापन 06 दिसंबर को होगा।
आज होगी CAT परीक्षा (MBA एंट्रेंस टेस्ट)
भारत में MBA और अन्य पोस्ट-ग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आज कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 आयोजित किया जा रहा है। यह परीक्षा देश भर के 170 शहरों और 375 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में होगी।
परीक्षा का समय: परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जा रही है:
- स्लॉट 1: सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक
- स्लॉट 2: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
- स्लॉट 3: शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक
जरूरी गाइडलाइंस: उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड) ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से कम से कम एक घंटा पहले पहुँचना सुनिश्चित करें।
* ड्रेस कोड: परीक्षा में किसी भी तरह की धातु की वस्तु, आभूषण, अत्यधिक मेकअप, मोटे तले वाले जूते, बड़े बटन वाले कपड़े या जेब वाले कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, या घड़ियाँ ले जाना सख़्त मना है।












Click it and Unblock the Notifications