Today's Chanakya Exit Poll: गुजरात में बीजेपी को 150 सीटें, कांग्रेस को तगड़ा झटका, AAP की एंट्री
Exit Poll Results: टुडेज चाणक्या-न्यूज 24 के एग्जिट पोल में बीजेपी को भारी बहुमत का अनुमान जताया गया है। 27 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी का जलवा कायम नजर आ रहा है। उसे 150 सीटें मिलने का अनुमान है।

AAP ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ा ?
इस एग्जिट पोल के हिसाब से 59% लोग गुजरात में सरकार नहीं बदलना चाहते। बीजेपी को 2017 से भी ज्यादा वोट मिलने का अनुमान है और वह 50% वोट ला सकती है। जबकि, कांग्रेस 26% और आम आदमी पार्टी को 20% वोट मिल सकते हैं। 4% वोट अन्य के खाते में जा सकते हैं। इसमें 3% वोट का ऊपर-नीचे हो सकता है। टुडेज चाणक्या न्यूज 24 एग्जिट पोल में जातियों के आधार पर जो अनुमान जताया गया है, उसमें बीजेपी को ज्यादातर वर्गों में काफी ज्यादा समर्थन मिलता दिख रहा है
गुजरात में 27 साल से है बीजेपी की सरकार
गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। वहां सरकार बनाने के लिए कम से कम किसी भी पार्टी को 92 सीटें चाहिए। बीजेपी वहां लगातार 27 वर्षों से सत्ता में है और एक बार फिर से सत्ता पर कब्जा करने की उम्मीद लगाए बैठी है। इस बार गुजरात में आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने से कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। भाजपा की तरह दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने भी वहां खूब धुंआधार प्रचार किया है। हालांकि, कांग्रेस 2017 के मुकाबले प्रचार अभियान में काफी साइलेंट नजर आई है, जिसे पार्टी की ओर से एक खास रणनीति बताया जा रहा है।
8 दिसंबर को होगी वोटों की गिनती
गुजरात में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही ने आपस में एक-दूसरे के बीच मुकाबला होने का दावा किया है। जबकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का दावा रहा है कि गुजरात में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। गुजरात में पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर को हुआ था, जब 89 सीटों पर वोटिंग हुई थी। पहले चरण में वहां 63% से थोड़ा ज्यादा मतदान रिकॉर्ड किया गया था, जो कि 2017 के 66.75% से कम था।
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications