Patna-New Delhi Amrit Bharat Express: PM मोदी ने दी पटना-नई दिल्ली ट्रेन की सौगात, जानें किराया, रूट और ठहराव?
Patna to New Delhi Amrit Bharat Express: बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना और नई दिल्ली के बीच बहुप्रतीक्षित अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 31 जुलाई 2025 से अपनी नियमित सेवा शुरू करने जा रही है। उत्तर रेलवे ने इस सुपरफास्ट, नॉन-एसी ट्रेन की घोषणा की है, जिसका उद्घाटन 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दे दी।
यह ट्रेन न केवल यात्रा समय को कम करेगी, बल्कि किफायती किराए और आधुनिक सुविधाओं के साथ आम यात्रियों के लिए एक वरदान साबित होगी।

कब और कैसे चलेगी ट्रेन?
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 22361 (राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली) 31 जुलाई से रोजाना शाम 7:45 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 22362 (नई दिल्ली-राजेंद्र नगर टर्मिनल) 1 अगस्त से रोजाना शाम 7:10 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:45 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंचेगी।
इसके अलावा, उद्घाटन के लिए एक विशेष ट्रेन (03261) 18 जुलाई को सुबह 11:45 बजे राजेंद्र नगर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में, 19 जुलाई को शाम 6:00 बजे नई दिल्ली से एक विशेष ट्रेन राजेंद्र नगर के लिए रवाना होगी, जो अगली रात 11:45 बजे पहुंचेगी।
कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?
- यह ट्रेन 998 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और दोनों दिशाओं में 8 स्टेशनों पर रुकेगी-
- पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सुबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर), गाजियाबाद।
- प्रत्येक स्टेशन पर ट्रेन 5-10 मिनट के लिए रुकेगी, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।
क्या है ट्रेन की खासियतें?
अमृत भारत एक्सप्रेस को आम आदमी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह ट्रेन 130 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी और 11 से 12 घंटे में पटना-नई दिल्ली का सफर पूरा करेगी, जो इसे इस रूट की सबसे तेज ट्रेनों में से एक बनाता है।
- कोच संरचना: ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 11 जनरल कोच, 8 स्लीपर कोच, 1 पेंट्री कार, और 2 लगेज-कम-ब्रेक वैन शामिल हैं।
- किफायती किराया: स्लीपर क्लास का किराया करीब 720 रुपये और जनरल क्लास का किराया इससे भी कम होगा, जो इसे मध्यम और निम्न-आय वर्ग के लिए सुलभ बनाता है।
किन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी?
- सीसीटीवी कैमरे, बायो-वैक्यूम टॉयलेट, और सेंसर टैप।
- हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और एलईडी इन्फॉर्मेशन बोर्ड।
- आरामदायक सीटें, बेहतर सामान रैक, और जर्क-फ्री यात्रा के लिए पुश-पुल तकनीक।
- पेंट्री कार और विकलांग-अनुकूल सुविधाएं।
क्यों खास है अमृत भारत एक्सप्रेस?
मेक इन इंडिया की मिसाल: यह ट्रेन इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई में निर्मित है, जिसकी लागत प्रति ट्रेन 65 करोड़ रुपये है।
-
सुपरफास्ट और किफायती: 130 किमी/घंटा की गति के साथ यह ट्रेन राजधानी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों को टक्कर देगी, लेकिन किराया सामान्य ट्रेनों जैसा होगा।
- यात्री केंद्रित डिजाइन: ट्रेन में एयरोसोल-आधारित अग्नि सुरक्षा, रेडियम फ्लोरिंग स्ट्रिप्स, और लोको-पायलट के लिए एसी केबिन जैसी सुविधाएं हैं।
बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बिहार को चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिलेंगी, जिनमें पटना-नई दिल्ली, दरभंगा-लखनऊ, मालदा-लखनऊ, और सहरसा-अमृतसर शामिल हैं। इसके अलावा, जोगबनी-इरोड के बीच भी एक नई दैनिक ट्रेन शुरू होगी। रेलवे ने बिहार के रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 10,000 करोड़ रुपये की घोषणा की है, जिसमें भागलपुर-जमालपुर और बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया जैसे रेल खंडों का दोहरीकरण शामिल है।
पटना और दिल्ली के बीच रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं, खासकर छात्र और नौकरीपेशा लोग। यह ट्रेन न केवल समय बचाएगी, बल्कि सस्ते किराए के साथ आरामदायक यात्रा का अनुभव देगी। बिहार और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में रुकने वाली यह ट्रेन क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी बढ़ाएगी।
नोट: किराया और समय-सारिणी में बदलाव की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे बुकिंग से पहले IRCTC आधिकारिक पोर्टल पर जानकारी जांच लें।
ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव से पहले बड़ा दांव! PM मोदी की मोतिहारी रैली में तोहफों की लगेगी झड़ी, किन सीटों पर है खास नजर?












Click it and Unblock the Notifications