Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Today in Politics: आर्टिकल 370 पर SC का फैसला आज, मध्य प्रदेश को मिल सकता है CM का चेहरा

Today in Politics: भारतीय जनता पार्टी आज मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री का ऐलान कर सकती है। भोपाल में आज होने वाली अहम बैठक में प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। इस बैठक में भाजपा के तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। भाजपा ने विष्णु देव साई को छत्तीसगढ़ प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री नियुक्त किया है।

पार्टी के सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त करने की संभावना बढ़ गई है। शिवराज सिंह चौहान जोकि खुद ओबीसी वर्ग से आते हैं, उनके साथ प्रह्लाद सिंह भी मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे हैं। प्रह्लाद सिंह ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देकर प्रदेश का चुनाव लड़ा था।

sc

वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां भी अभी तक साफ नहीं हो सका है कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सामने तीन बड़े लक्ष्य इन राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करना है।

राजस्थान में राजनीतिक सरगर्मी तेज

जिसमे छत्तीसगढ़ को अगला सीएम मिल चुका है। जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश को अभी भी इंतजार करना पड़ रहा है। राजस्थान में अगले मुख्यमंत्री के चयन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और इस बात पर चर्चा इस दौरान तकरीबन 10 विधायक यहां मौजूद थे। हाल ही में राजे दिल्ली गई थीं और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। पार्टी ने यहां राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

आर्टिकल 370 पर फैसला आज

सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संवैधानिक बेंच आज जम्मू कश्मीर की धारा 370 पर अपना फैसला सुनाएगी। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली इस बेंच ने इस मामले की सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सुप्रीम कोर्ट की इस बेंच में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एसके कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत शामिल हैं। बता दें कि जस्टिस कौल 25 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं, जबकि बाकी के तीन जज देश के अगले चीफ जस्टिस बनने की रेस में शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 23 याचिकाओं पर सुनवाई की थी, इसमे कुछ याचिकाएं 5 अगस्त 2019 से पहले दायर की गई थीं, जिसमे सेक्शन 35 ए को चुनौती दी गई थई, जिसके तहत जम्मू कश्मीर के स्थायी नागरिकों के लिए विशेष कानून की व्यवस्था थी।

विकसित भारत अभियान की शुरुआत

इसके अलावा पीएम मोदी आज विकसित भारत @2047 अभियान की शुरुआत करेंगे। सुबह 10.30 बजे पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसकी शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी विश्व विद्यालयों के वीसी, संस्थानों के मुखिया, फैकल्टी मेंमबर्स को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन देशभर के राजभवन की ओर से किया जाएगा। इसके साथ ही इस अभियान की शुरुआत होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+