Today in Politics: पीएम मोदी आज करेंगे दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस का उद्घाटन, वाराणसी में देंगे कई सौगात
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सूरत में दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस कॉम्पलेक्स का उद्घाटन करेंगे। इस पूरे परिसर का नाम डायमंड बोर्स है जोकि 67 लाख वर्गफुट में बनकर तैयार हुआ है। यह अमेरिका के पेंटागन से भी बड़ा है। इस परिसर का नाम डायमंड बोर्स और यह 67 लाख वर्गफुट क्षेत्र में फैला हुआ है। इससे पहले पेंटागन दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय था।
सूरत को डायमंड सिटी के नाम से जाना जाता है। यहां दुनियाभर के तकरीबन 90 फीसदी हीरे तराशे जाते हैं। यही वजह है कि सूरत को डायमंड सिटी कहा जाता है। डायमंड बोर्स में अब 65 हजार से अधिक पेशेवर कारीगर काम करेंगे। इस बिल्डिंग में 4700 से अधिक कार्यालय चल सकते हैं, यहां 131 एलिवेटर लगे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस बिल्डिंग के निर्माण से पहले ही कारोबारियों ने यहां अपने ऑफिस की बुकिंग कर ली है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके भी इस इमारत की तारीफ की और कहा कि यह अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा और रोजगार के अवसर पैदा करेगा।
इसके साथ ही पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का भी दौरा करेंगे। पीएम मोदी 17 और 18 दिसंबर को वाराणसी में ही ठहरेंगे। पीएम मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने काफी तैयारी की है। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से भी खास तैयारी की गई है।
पीएम मोदी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, इसके बाद वह यहां से नदेरस स्थित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
गौर करने वाली बात है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम से दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां का दौरा किया था और तैयारियों का जायजा लिया था। पीएम मोदी के वाराणसी आने से पहले एसपीजी ने कार्यक्रम स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है, जिससे कि पीएणमोदी की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई चूक ना हो।












Click it and Unblock the Notifications