Today in Politics: पीएम मोदी और राहुल गांधी आज राजस्थान में होंगे आमने-सामने

Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्वकप का फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद जाएंगे। विश्वकप का फाइनल मुकाबला आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ऐसे में हर किसी की नजर आज के मैच पर होगी। पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम भी मैच देखने के लिए पीएम मोदी के साथ मौजूद रहेंगे।

narendra modi

पीएम मोदी की राजस्थान में रैली

इसके साथ ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी यहां चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे। पीएम मोदी राजस्थान के झुंझुनू में जनसभा करेंगे। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। पीएम मोदी से लेकर भाजपा के शीर्ष नेता यहां चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

राहुल गांधी की राजस्थान में रैली

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी आज राजस्थान में जनसभा करने के लिए पहुंचेंगे। राहुल गांधी राजस्थान में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी बूंदी, दौसा और सीकर में चुनावी जनसभा को आज संबोधित करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी की राजस्थान में कुल 9 जनसभाएं प्रस्तावित हैं।

तेलंगाना में प्रियंका गांधी करेंगी प्रचार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज तेलंगाना में विजयभेरी यात्रा में हिस्सा लेंगी। यह यात्रा खानपुर विधानसभा क्षेत्र के मसकपुर गांव में निकलेगी। फिलहाल यहां पर भारत राष्ट्र समिति का विधायक है। प्रियंका गांधी इसके अलावा आसिफाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी का प्रचार करने के लिए जाएंगी, जहां पर 2018 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

उत्तरकाशी पहुंच रहे नितिन गडकरी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को अभी तक नहीं निकाला जा सका है। मजदूरों को बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच आज नितिन गडकरी भी यहां पहुंच रहे हैं। वह यहां रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेंगे। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी यहां मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+