Today in Politics: झारखंड को 24000 करोड़ की योजनाओं की पीएम मोदी देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा बिरसा कॉलेज स्टेडियम में होगी। झारखंड के खूंटी जिले में पीएम मोदी के आगमन को लेकर यहां के लोग काभी उत्साहित हैं।

पीएम मोदी आज विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के लिए पीवीटीजी विकास मिशन की शुरुआथ करेंगे। पीएम मोदी आज 24000 करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

narendra modi

पीएम मोदी मंगलवार को ही रांची पहुंच गए हैं, यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया था। आज पीएम मोदी भगवान बिरसा मुंडी की जन्मस्थली खूंटी पहुंचेंगे, यहां वह उलिहातू गांव जाएंगे। पीएम मोदी का यह दौरा कई मायनों में काफी अहम है।

दरअसल भगवान बिरसा मुंडा को देशभर में प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर जाना जाता है। मोदी सरकार 15 नवंबर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाती है। लिहाजा पीएम मोदी उलिहातू गांव से ही पीएम-पीवीटीटीजी विकास मिशन की शुरुआत करेंगे, इसके तहत 24000 करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत होगी।

मल्लिकार्जुन खड़गे भी करेंगे प्रचार
वहीं मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़े सुबह 11.20 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री हरीकरण के समर्थन में बैरसिया के खुशीलाल मैदान में दोपहर 1.30 बजे रैली को संबोधित करेंगे। भोपाल के तुलसी नगर में अंबेडकर मैदान में दोपहर 3.20 बजे खड़गे रैली को संबोधित करेंगे।

प्रियंका गांधी भी लगाएंगी दम
वहीं प्रियंका गांधी आज मध्य प्रदेश के किला चौक, दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह दोपहर 2.50 बजे सीधी जिले में चंदवही में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगी।

कमलनाथ की ताबड़तोड़ रैली
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कमलनाथ कटनी, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। कटनी में सुबह 10.30 बजे, सिवनी में 12 बजे, बालाघाट में 1.15 बजे और छिंदवाड़ा में शाम 4 बजे वह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+