Today in Politics: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए BJP आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र

Today in Politics: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपना चुनावी अभियान तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। घोषणा पत्र भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्‍यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना विधानसभा चुनावी अभियान के तहत आज सिकंदराबाद जाएंगे। पीएम मोदी सिकंदराबाद में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इसकी जानकारी दी है।

Today in Politics

पीएम मोदी सिकंदराबाद में सार्वजनिक बैठक को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी की हाल ही में सिकंदराबाद में ये दूसरी रैली है। पीएम मोदी सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में शाम 5 बजे सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी बेगमपेट हवाईअड्डे पर उतरेंगे और उसके बाद सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। पीएम मोदी के अलावा इस बैठक में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एटाला राजेंदर और राष्ट्रीय महासचिव बंदी संजय कुमार जैसे शीर्ष तेलंगाना भाजपा नेता शामिल होंगे।

अमित शाह भी एमपी में करेंगे जनसभा को संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 11 नवंबर को मनावर विधानसभा में जनसभा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा अमित शाह गंधवानी विधानसभा में रथ सभा, बदनावर विधानसभा और धार विधानसभा में जनसभा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+