Today in Politics: PM मोदी आज असम के दौरे पर, अमित शाह अयोध्या राम मंदिर में करेंगे रामलला के दर्शन
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 4 फरवरी को असम के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी गुवाहाटी में 11,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
पीएम मोदी कामाख्या मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं देने के लिए मां कामाख्या दिव्य परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी खेल और चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने वाली परियोजनाएं और कनेक्टिविटी पर भी पूरा फोकस रखेंगे।

अमित शाह परिवार के साथ आज जाएंगे अयोध्या राम मंदिर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। अमित शाह के साथ उनका पूरा परिवार भी होगा।
पीएम मोदी आज किन-किन विकास परियोजनाओं का रखेंगे आधारशिला?
- पीएम मोदी आज मां कामाख्या दिव्य परियोजना (मां कामाख्या एक्सेस कॉरिडोर) की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना कामाख्या मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
- पीएम मोदी 3400 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई सड़क उन्नयन परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसमें 38 पुलों सहित 43 सड़कें शामिल हैं।
- पीएम मोदी डोलाबारी से जमुगुरी और बिश्वनाथ चारियाली से गोहपुर तक की दो 4-लेन परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।
- पीएम मोदी खेल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
- पीएम मोदी गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बुनियादी ढांचे के विकास की भी आधारशिला रखेंगे।
- पीएम मोदी करीमगंज में एक मेडिकल कॉलेज के विकास की आधारशिला भी रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications