Today in Politics: PM मोदी बंगाल-बिहार में करेंगे रैली, दूसरे चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन
Today in Politics: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आज (04 अप्रैल) आखिरी तारीख है। 5 अप्रैल को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं सिर्फ 6 अप्रैल जम्मू-कश्मीर में स्क्रूटनी की जाएगी।
दूसरे चरण के नामांकन के बाद मतदान 26 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में कर्नाटक, केरल, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम ,छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में चुनाव होने हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल-बिहार में आज करेंगे चुनावी रैली!
पीएम नरेंद्र मोदी आज (04 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा है कि पीएम मोदी की दो चुनावी जनसभाए होंगी।
पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली दोपहर 12 बजे बिहार के जमुई के बल्लोपुर में होगी। वहीं पीएम मोदी दूसरी चुनावी रैली दोपहर 3:30 बजे पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में करेंगे।
Recommended Video
अमित शाह करेंगे अंडमान में रैली, जेपी नड्डा उत्तराखंड में करेंगे जनसभाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अंडमान में चुनाली रैली करेंगे। अमित शाह यहां भाजपा के अंडमान और निकोबार द्वीप लोकसभा उम्मीदवार बिष्णु पद रे के समर्थन में जनसभा करेंगे। बिष्णु पद रे मौजूदा सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप राय शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
पीटीआई से बात करते हुए बिष्णु रे ने कहा, ''अमित शाह 4 अप्रैल को एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के लिए पोर्ट ब्लेयर आएंगे'' बिष्णु पद रे 999, 2009 और 2014 में अंडमान और निकोबार द्वीप लोकसभा सीट जीती थी। अंडमान और निकोबार द्वीप लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को चुनाव होंगे।
मथुरा से हेमा मालिनी आज करेंगी नामांकन
मथुरा से सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी आज नामांकन करेंगी। मथुरा लोकसभा सीट से हेमा मालिनी लगातार तीसरी बार भाजपा की उम्मीदवार हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हेमा मालिनी के नामांकन के लिए मथुरा पहुंचने वाले हैं। यहां आज दोनों नेता चुनावी जनसभा भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications