Today in Politics: PM मोदी आज करेंगे साल की आखिरी 'मन की बात', अमित शाह रहेंगे वृंदावन में
Today in Politics 31 December: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार 31 दिसंबर यानी साल के आखिरी दिन 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। रेडियो प्रोग्राम मन की बात का ये 108वां एपिसोड है। आज के मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी 'फिट इंडिया' मुद्दे पर बात करेंगे। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी पहले दी थी।
मन की बात का कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। पीएम मोदी साल के आखिरी मन की बात में पूरे साल क्या कुछ खास रहा और आने वाले साल में क्या खास रहेगा, इसपर भी अपने विचार दे सकते हैं। पीएम मोदी इस मन की बात में अयोध्या के राम मंदिर का भी जिक्र कर सकते हैं।

पीएम मोदी मन की बात में नए हेल्थ स्टार्टअप्स, न्यूट्रिशन और मेडिटेशन-योगा पर भी विचार रख सकते हैं। पीएम मोदी ने इसके लिए 18 दिसंबर को देशवासियों से सुझाव भी मांगे थे। इसके अलावा पीएम मोदी 5 राज्यों के चुनावी नतीजों और तीनों क्रिमिनल बिल और धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी बात कर सकते हैं।
अमित शाग रहेंगे वृंदावन दौरे पर
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के वृंदावन दौरे पर रहेंगे। अमित शाह वृंदावन में आयोजित 'तीन दिवसीय षष्ठीपूर्ति महोत्सव-परम पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा जी' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अमित शाह दोपहर 01 बजे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
जेपी नड्डा रहेंगे लखनऊ में
वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ में कई सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले जेपी नड्डा 'मन की बात' कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 11:00 बजे ट्रांसपोर्ट नगर हॉलीडे इन में सुनेंगे।
उसके बाद जेपी नड्डा महिला हॉफ मैराथन दौड़ के आयोजन में हिस्सा लेंगे। जो सुबह 11:45 बजे लखनऊ के दुबग्गा चौराहे पर आयोजित किया जाएगा। जेपी नड्डा दोपहर 02:10 बजे 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications