Today in Politics: विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आज, जानें कौन से नेता आज रहेंगे कहां?
Today in Politics 03 Dec 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के नतीजे आज आने वाले हैं। राजस्थान की 199 सीट, मध्य प्रदेश की 230 सीट, छत्तीसगढ़ की 90 सीट और तेलंगाना की 119 सीटों और के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर हर पार्टी के नेता आज ज्यादातर चुनावी राज्यों में होंगे।
कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार आज भी तेलंगाना के हैदराबाद में हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला मध्य प्रदेश के भोपाल में आज रहेंगे। यहां उनके साथ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी के भी आज तलेंगाना में रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। यहां जगदीप धनखड़ एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज भी गुजरात में रहने की उम्मीद है। हो सकता है वो शाम तक दिल्ली पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राजस्थान में हो सकते हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के कार्यक्रम के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को रामलला की शरण में उत्तर प्रदेश अयोध्या पहुंचे थे। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और मंत्री वीके सिंह ने सिंधिया के साथ मिलकर रामलला की पूजा- अर्चना की थी और हनुमानगढ़ी में भी दर्शन किए थे। हालांकि आज ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरे दिन भोपाल में रह सकते हैं।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चुनावी नतीजों से पहले राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की थी। हालांकि वसुंधरा राजे ने कहा है कि ये कोई सियासी मुलाकात नहीं है।
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी आज पूरे दिन जयपुर में चुनावी नतीजों पर नजर बनाए रखेंगे। उन्होंने शनिवार को कहा था कि वह सीएम पद के रेस में नहीं हैं। उन्होंने ये भी दावा किया था कि भाजपा 135 से ज्यादा सीटें राज्य में जीतने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications