Today in Politics: JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिल्ली में, जानिए बाकी नेताओं का शेड्यूल
Today in Politics 29 December: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार 29 दिसंबर को दिल्ली में मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्य सचिवों के सम्मेलन का आज आखिरी दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी संबोधन में जिंदगी को आसान बनाने के तरीको पर बात करेंगे। इस सम्मेलन का फोकस 'ईज ऑफ लिविंग' पर है।
जनता दल (यूनाइटेड), JDU आज दिल्ली में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेगी। यह बैठक पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा इन अटकलों के बीच बुलाई गई है कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालने के लिए पद छोड़ सकते हैं। बैठक में कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर इन अटकलों के बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि शुक्रवार की बैठक पार्टी की परंपरा का हिस्सा है और यह साल में एक बार होती है।
क्या ललन सिंह देंगे इस्तीफा?
दूसरी ओर बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, "ये सब बेकार की बातें हैं...हर पार्टी अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करती है। हमने भी दिल्ली में अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की।"
हालांकि, जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, भाजपा का दावा है कि बिहार में सत्ता का हस्तांतरण होने वाला है। हालांकि सत्तारूढ़ गठबंधन ने इस दावे का खंडन किया है।
उल्फा से आज होगी शांति की डील
यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के वार्ता समर्थक धड़े और केंद्र और असम सरकार के बीच आज एक त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। ये समझौता पूर्वोत्तर राज्य में दशकों पुराने उग्रवाद को खत्म करने के लिए किया जा रहा है।
हेमंत सोरेन सरकार के 4 साल पूरे
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के आज चार साल पूरे हो रहे हैं। इस खास मौके पर मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications