Today in Politics: PM मोदी वीर बाल दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, शाह और नड्डा कोलकाता में करेंगे बैठक
Today in Politics 26 December: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इस कार्यक्रम की तैयारी में लगी है। ये कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित की जाएगी।
पीएम नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा है कि इस खास मौके पर हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के 100 छात्र एक साथ शबद कीर्तन करने वाले हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 दिसंबर को कई संगठनात्मक बैठकें करने के लिए आज कोलकाता में रहेंगे।
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह 26 दिसंबर को गुरुद्वारा और कालीघाट मंदिर जाएंगे, जिसके बाद वह जेपी नड्डा के साथ पार्टी की बंगाल इकाई की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।
शाह और नड्डा के भाजपा सोशल मीडिया टीम के साथ भी मुलाकात करने की संभावना है और उसके बाद संगठनात्मक बैठक के दौरान कुछ नए कार्यकर्ताओं का परिचय करा सकते हैं।
पश्चिम बंगाल के एक वरिष्ठ पार्टी नेता के मुताबिक, ''अमित शाह और जेपी नड्डा लोकसभा संगठनात्मक चर्चा करने के लिए सभी राज्यों का दौरा करेंगे। हमें खुशी है कि उन्होंने इन बैठकों की शुरुआत के लिए पश्चिम बंगाल को चुना। इससे स्पष्ट रूप से साबित होता है कि वे बंगाल को बहुत महत्व दे रहे हैं। नए साल से पहले संगठनात्मक बैठक को लेकर बंगाल बीजेपी इकाई उत्साहित है।''
पार्टी नेता दिलीप घोष ने कहा, "उन्हें संसद के शीतकालीन सत्र के समापन के बाद दौरा करना था क्योंकि अब लोकसभा चुनाव की तैयारी हो रही है, हम इस बैठक का इंतजार कर रहे हैं।"
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरिद्वार जाएंगे। वहीं राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज श्रीकरणपुर जाएंगे। सीएम भजनलाल शर्मा वहां दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications