Today in Politics: PM मोदी, शाह और नड्डा आज रहेंगे चुनावी राज्य तेलंगाना में, भूपेंद्र पटेल जाएंगे अयोध्या
Today in Politics 25 Nov 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार 25 नवंबर को सुबह बेंगलुरु में HAL का दौरा करेंगे। पीएम मोदी तेजस जेट की सुविधा सहित उनकी विनिर्माण सुविधा की समीक्षा करेंगे भी करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी इसके अलावा चुनावी राज्य तेलंगाना में भी जनसभाए करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह और जेपी नड्डा हैदराबाद में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और रोड शो में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी का भी आज हैदराबाद में रोड शो है। पीएम मोदी तेलंगाना के कामारेड्डी का भी दौरा करेंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज उत्तर प्रदेश के जिला अयोध्या जाएंगे। पीएम मोदी के लिए 'पनौती' टिप्पणी पर राहुल गांधी को आज चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देना है। वहीं भाजपा नेता और सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ नाबालिग की शिकायत पर क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत आज फैसला सुनाएगी।
पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) ने शुक्रवार रात को जानकारी दी है कि पीएम मोदी शनिवार सुबह बेंगलुरु में HAL का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी तेजस जेट की सुविधा सहित उनकी विनिर्माण सुविधा की समीक्षा भी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी राज्य तेलंगाना के कामारेड्डी और महेश्वरम में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 2:15 बजे कामारेड्डी में चुनावी सभा करेंगे और महेश्वरम में शाम 4:15 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे।
अमित शाह का आज का कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना के हैदराबाद में सुबह 11:00 बजे आईटीसी काकतीय एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। उसके बाद अमित शाह कोल्लापुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में दोपहर 12:30 बजे नगरकुर्नूल में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने वाले हैं।
अमित शाह मुनुगोडे विधानसभा चुनाव क्षेत्र में दोपहर 01:30 बजे रोड शो करेंगे। उसके बाद शाह पाटनचेरु विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संगारेड्डी में दोपहर 03:00 बजे जनसभा करेंगे। आखिर में अमित शाह हैदराबाद के खैरताबाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र में शाम 05:00 बजे रोज शो करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications