Today in Politics: आज युवा मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, लोकसभा 2024 चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का ये कदम 'मिशन 80' के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

आपको बता दें कि नव मतदाता सम्मेलन में करीब 8 लाख नए मतदाता शामिल होंगे और ये सम्मेलन हर विधानसभा में दो जगह आयोजित होगा। मालूम हो कि यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं।
प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त दिवेदी
इस खास आयोजन की जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त दिवेदी हैं और वो यूपी के 6 क्षेत्रों के प्रभारी बनाए गए हैं। इनकी टीम में हर्षवर्धन सिंह, देवेंद्र पटेल, अरुण यादव और रोहित मिश्रा शामिल हैं।
पहचान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा
जो कि कोचिंग सेंटर्स , स्कूल , कॉलेज जाकर 18 साल के युवाओं को इस सम्मेलन, से जोड़ रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार जो पहली बार नए वोटर बन रहे हैं। उन्हें पहचान पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू आज जाएंगे करतारपुर
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब का दौरा करेंगे। उन्होंने ट्ववीट करके इसकी जानकारी दी थी। उन्होनें एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि '24 जनवरी को पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब में रहूंगा, सद्भावना और शांति का साधन बनाने के लिए महान गुरु का आभारी हूं।'
राहुल गांधी से जुड़े मामले पर दिल्ली HC में आज सुनवाई
राहुल गांधी से जुड़े मामले पर दिल्ली उच्च न्यायालय में आज सुनवाई होनी है, रेप पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने का आरोप राहुल गांधी पर है।
TMC नेता शाहजहां शेख के घर पर ईडी का छापा
पश्चिम बंगाल के टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर ईडी ने छापा मारा है। टीम के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बल भी है।












Click it and Unblock the Notifications