Today in Politics: PM मोदी, अमित शाह, योगी राजस्थान में करेंगे चुनावी सभा, राहुल गांधी भी होंगे उदयपुर में

Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 21 नवंबर 2023 को चुनावी राज्य राजस्थान में रहेंगे। पीएम मोदी यहां कोटा, जयपुर, अंता और करौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज राजस्थान में होंगे। अमित शाह आज सीकर, झुंझुनू, खैरथल और सवाई माधोपुर में जमसभा को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। जेपी नड्डा सीकर और बीकानेर में जनसभाएं करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राजस्थान में चुनावी दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी शाहपुरा में चुनावी सभा करेंगे।

Today in Politics

इसके अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी आज राजस्थान के उदयपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां सीएम अशोक गहलोत भी जनता को संबोधित कर सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आज राजस्थान के थानागाजी में रोड शो करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके साथ रहेंगे।

राजस्थान में पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के अंता के मंडी ग्राउंड में दोपहर 12 बजे विजय संकल्प सभा में शामिल होंगे। पीएम मोदी का दूसरा कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे कोटा के दशहरा मैदान में है। पीएम मोदी का तीसरा कार्यक्रम दोपहर 3:45 बजे करौली में है।

पीएम मोदी यहां विजय संकल्प सभा के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी जयपुर में शाम 6 बजे रोड शो करेंगे।

राजस्थान में अमित शाह का आज का कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 21 नवंबर 2023 को राजस्थान में चार कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमित शाह सबसे पहले खैरथल के किशनगढ़ बास विधानसभा में दोपहर 12:30 जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद अमित शाह सीकर के नीम का थाना विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 2:00 बजे पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

अमित शाह झुंझुनू के नवलगढ़ विधानसभा में दोपहर 03:00 बजे पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। आखिर में अमित शाह सवाई माधोपुर में शाम 05:00 बजे रोड शो करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+