Today in Politics: लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने बुलाई दो दिवसीय मीटिंग, राहुल गांधी आज जाएंगे काशी मंदिर
Today in Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय परिषद की 2 दिवसीय बैठक आज 17 फरवरी से शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवारको इस 2 दिवसीय बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का एजेंडा प्रस्तुत करेंगे।
भाजपा का ये राष्ट्रीय अधिवेशन भारत मंडपम में शुरू होगा। इस बैठक में लगभग 11,500 भाजपा के सदस्य शामिल होंगे। जिसमें निर्वाचित पंचायत प्रमुखों से लेकर जिला अध्यक्षों और केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की 2 दिवसीय बैठक का उद्घाटन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। पीएम मोदी रविवार (18 फरवरी) के समापन सत्र को संबोधित भी कर सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो पीएम मोदी अपने संबोधन के जरिए बीजेपी के चुनावी अभियान के बारे में बताएंगे।
राहुल गांधी आज काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान आज राहुल गांधी वाराणसी पहुंचने वाले हैं। राहुल गांधी वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के मुताबिक राहुल गांधी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाबा का जलाभिषेक भी करेंगे।
सीएम अरविंद केजरीवाल आज हो सकते हैं अदालत में पेश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर एक मामले के संबंध में राउज एवेन्यू अदालत में पेश होने को कहा गया है। राउज एवेन्यू अदालत ने सीएम केजरीवाल को 17 फरवरी को तलब किया और व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications