Today in Politics: लोकसभा चुनाव के लिए BJP आज जारी करेगी घोषणापत्र, PM मोदी रहेंगे मौजूद
Today in Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज यानी रविवार (14 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र (BJP manifesto) जारी करेगी।

BJP manifesto: BJP के घोषणा पत्र में इस बार क्या होगा खास
भाजपा के घोषणापत्र को "संकल्प पत्र" कहा जाता है - इसमें 'विकसित भारत' के रोडमैप के अलावा कल्याण और विकास योजनाओं के मुद्दे शामिल होने की संभावना है। पीएम मोदी और अन्य वरिष्ठ नेता दलित नेता बी आर अंबेडकर की जयंती के दिन घोषणापत्र के अनावरण में शामिल होंगे।
पीएम मोदी लगातार गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए अपनी सरकार की प्राथमिकता को उजागर करते रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा उनसे संबंधित मुद्दों को घोषणा पत्र में प्रमुखता दे सकती है।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने सहित अपने मुख्य वैचारिक वादों को पूरा कर लिया है, सभी की निगाहें इस पर होंगी कि भाजपा के बड़े सांस्कृतिक और हिंदुत्व एजेंडे को घोषणा पत्र में कैसे शामिल किया जाता है।
आज इन खबरों पर भी रहेगी नजर?
भाजपा के घोषणा पत्र जारी होने के बाज आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक का दौरा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications